
लखनऊ। अडानी एयरपोर्ट पर एक महिला तस्कर को 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। वो दुबई से फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड-443 से ड्रग्स लेकर आई थी। कस्टम अधिकारी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
कस्टम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ यूगांडा की रहने वाली अनीताह नाबाफू वामुकूता दुबई से शनिवार सुबह लखनऊ पहुंची थीं। नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के इनपुट पर कस्टम विभाग ने उसके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से बीस किलो हाइड्रोपोनिक वीड यानी गांजा बरामद हुआ है। कस्टम अधिकारियों को पहले से ड्रग्स आने की सूचना थी। पूछताछ में महिला ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। कस्टम अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह में थाईलैंड की एक महिला को 20 किलो गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय भी केंद्रीय खुफिया एजेंसी के इनपुट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई की थी।
You may also like
चाहे एड़ियां कितनी भी ज्यादा फटी और पुरानी क्यों न हों, यह चमत्कारी उपाय सिर्फ एक दिन में उन्हें कोमल और मुलायम बना देगा। ⁃⁃
भारत को संयुक्त राष्ट्र में मिली ये नई ज़िम्मेदारी
डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन. वरना तेजी से बढ़ेगा शुगर लेवल ⁃⁃
VIDEO: क्या धोनी ने खेल लिया आखिरी मैच? साक्षी और जीवा की चैट हुई वायरल
राम नवमी 2025: राम मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, ठीक 12 बजे 4 मिनट तक होगा रामलला का सूर्य तिलक