
भाेपाल। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भुजरिया पर्व की प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्हाेंने सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा स्नेह एवं समरसता के पर्व भुजरिया (कजरिया) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी लोक संस्कृति की अनमोल धरोहर, यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करे, यही प्रार्थना है।
बता दें कि रक्षाबंधन के अगले दिन भाद्रपद महीने की प्रतिपदा को भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे कजलिया पर्व भी कहते हैं। इस साल आज यानी कि 10 अगस्त को भुजरिया पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर गेहूं की भुजरिया देते हैं और उन्हें भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व अच्छी बारिश होने, फसल होने, जीवन में खूब सुख-समृद्धि आने की कामना के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।
You may also like
ब्राजील-अमेरिका मीटिंग टैरिफ विवाद के चलते रद्द
कुणाल नय्यर ने 'द बिग बैंग थ्योरी' के दिनों को याद किया
Aaj ka Ank Rashifal 12 August 2025 : आज का अंक राशिफल: किसके जीवन में आएगा नया मोड़ और किसके सामने आएंगी चुनौतियां
उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में भीषण जंगल की आग, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Aaj ka Mesh Rashifal 12 August 2025 : आज मेष राशि वाले करेंगे ऐसा काम जो बदल देगा उनकी जिंदगी, लेकिन समय का सही इस्तेमाल जरूरी