
भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
गरबा में हार्ट अटैक! 'ओ मेरे ढोलना' पर पति संग डांस कर रही सोनम की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी
मजेदार जोक्स: डॉक्टर साहब, मुझे याददाश्त कमजोर है
DDA Patwari Vacancy 2025: दिल्ली में पटवारी की नई भर्ती, ₹69,100 तक मिलेगी बेसिक सैलरी, देखें एग्जाम पैटर्न
मजेदार जोक्स: यार, नींद क्यों नहीं आती?
बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बीसीसीआई लेने जा रहा है बड़ा एक्शन