
मुंबई। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। प्रिया मराठे फेमस टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता' में वर्षा का किरदार निभाकर लोगों की दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया मारठे कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं और फैंस भी सन्न हैं।
प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में माँ और पति अभिनेता शांतनु मोघे हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ और 2006 में मराठी धारावाहिक "या सुखनो या" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
You may also like
जन्मदिन की पार्टी में शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे 9 छात्र गिरफ्तार
गुजरात में भारी बारिश के कारण राज्य के 113 डैम हाईअलर्ट पर
हिमाचल के कुल्लू में भूस्खलन से 7 कश्मीरियों के मरने की आशंका
राजेश मुरारी बने नवादा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष , राकेश को मिला सचिव का ताज
हिमाचल में भूस्खलन से 6 नेशनल हाइवे और 1286 सड़कें, अब तक 343 लोगों की मौत