भाेपाल। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज गुरुवार काे हो रहा है। प्रदेश के 121 विधानसभा सीटों का भविष्य आज ईवीएम बॉक्स में बंद हो जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने लाेकतंत्र के महापर्व में बिहार के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने और मतदान करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा पहले मतदान, फिर जलपान...बिहार इतिहास रचने जा रहा है। इसमें प्रतिभागी बनने जा रहे सभी मतदाता बंधुओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के महापर्व 'विधानसभा चुनाव' में बढ़-चढ़कर भाग लें। आज प्रथम चरण के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करें। आपका अमूल्य वोट बिहार में विकास और सुशासन की यात्रा को अविराम जारी रखेगा।
दूसरे चरण के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को बिहार दौरे पर भी रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दरभंगा मधुबनी और गया जी जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां एनडीए समर्थित प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा मधुबनी एवं गयाजी जिले की विभिन्न विधानसभाओं के लिए प्रचार किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11:05 बजे दरभंगा पहुंचेंगे तथा यहां से प्रातः 11:30 बजे बिसफी जिला मधुबनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वाजीरगंज जिला गयाजी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। और यहां रोड शो में भाग लेंगे । इसके पश्चामत मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:45 बजे बोधगया जिला गयाजी में जनसभा को संबोधित करेंगे। सायं काल 4:10 बजे गयाजी एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
You may also like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी पसंदीदा डिश भी पता है: दीप्ति शर्मा

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को गाजर इतनी पसंद क्यों है? जान लें इसे आहार में शामिल करने के फायदे

एसआरएस ग्रुप के प्रमोटर प्रवीण कुमार कपूर अमेरिका से भारत निर्वासित, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए रहा

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, मेग लैनिंग को किया बाहर




