
भाेपाल। आज (गुरुवार काे) विश्व डाक दिवस है। प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर डाक सेवा से जुड़े कर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश के कोने-कोने तक संवेदनाओं, संदेशों और विश्वास की डोर सुदृढ़ करने वाले आप सभी डाक कर्मी बंधुओं को 'विश्व डाक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पहाड़ों की दुर्गम वादियों से लेकर रेगिस्तान की तपती धरती तक, घने जंगलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक, आप सभी ने अथक परिश्रम व समर्पण से दूरियों को मिटाया है, रिश्तों को जीवित रखा है।
You may also like
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार के बाद फूटा हरमनप्रीत कौन का गुस्सा, इन खिलाड़ियों पर बुरी तरह भड़कीं
राजस्थान: झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर उल्लू के नाखून और जंगली सुअर के दांत बेचते शख्स गिरफ्तार, 20 लाख के अवैध वन्यजीव उत्पाद बरामद
गलती से भी इन लोगों के मत छूना` पैर बन जाएंगे पाप के भागी हो जाएंगे बर्बाद
अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म में आलिया भट्ट का बचपन का किरदार
राजस्थान में गुलाबी ठंड की सरप्राइज एंट्री, तापमान 20 डिग्री से नीचे, जानें कैसा रहेगा अगले हफ्ते मौसम