जिले में पूर्ण नहर बंदी शुरू हो गई है। जिले के 10 शहरों और 873 गांवों को अब 1561 ट्यूबवेल और स्टोरेज डैम से 48 घंटे यानी हर दूसरे दिन पानी दिया जाएगा। पंजाब ने हरिके बांध से सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है। यह पूर्ण नहर बंदी अब 20 मई तक चलेगी। इससे पहले आंशिक नहर बंदी 5 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल को समाप्त हुई थी। इस बार कुल 46 दिन की नहर बंदी रहेगी।
इसलिए 21 अप्रैल की दोपहर से 30 दिन की पूर्ण नहर बंदी भी शुरू हो गई, जो 20 मई तक चलेगी। पूर्ण नहर बंदी शुरू होने के बाद राजस्थान को इसकी सूचना दे दी गई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट) राम मूर्ति चौधरी ने बताया कि पूर्ण नहर बंदी शुरू हो गई है। पंजाब से पानी की आवक बंद हो गई है। अब नहर में बचा हुआ पानी आ रहा है। वह भी बंद हो जाएगा। ऐसे में जिले के स्टोरेज डैम पर रिजर्व नहरी पानी हर दूसरे दिन जिले को सप्लाई किया जाएगा। जहां पानी की अधिक कमी होगी, वहां टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी।
You may also like
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में FIITJEE के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी
युद्ध की तैयारी! पहलगाम अटैक के बाद एक्शन में भारतीय वायुसेना, शुरू किया युद्धाभ्यास..
रातों-रात बना शिव का मंदिर! वायरल वीडियो में जाने क्या सच में भूतों ने तैयार किया था यह रहस्यमयी धाम?
घर में कबूतर-चिड़िया का घोंसला शुभ होता है या अशुभ, जानिए पक्षियों के घर में आने के सही मायने ♩
शेयर बाजार आज: तेजी का ब्रेक! सेंसेक्स-निफ्टी फिर लाल निशान में, आखिर क्या हुआ?