अलवर में खेत में नीलगाय घुसने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियां भांजी। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। फायरिंग में 10 लोगों को छर्रे लगे हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। विवाद गोविंदगढ़ क्षेत्र के फहारी गांव में रविवार शाम 4:30 बजे हुआ।
हेड कांस्टेबल तेजाराम ने बताया- घटना की सूचना गांव से शाम 5:15 बजे मिली। पुलिस ने फहारी गांव के कुछ लोगों से जानकारी जुटाई है। विवाद सहाबुद्दीन और जुबैर पक्ष के बीच हुआ। मामले की जांच चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के ही सबाहदीन और जुबैर के बीच विवाद चल रहा था। जुबैर पक्ष का कहना है कि सहाबुद्दीन ने नीलगाय को उसके खेत से उनके खेतों में खदेड़ दिया। गुस्से में आकर जुबैर, जाहुल, तारीफ और फकरू ने रविवार सुबह 8 बजे खेत पर जाते समय सहाबुद्दीन के साथ मारपीट की।
सबाहदीन ने बताया- मैं सुबह 8 बजे घर से खेत जा रहा था। मस्जिद के पास जुबैर और उसके सभी भाइयों ने मुझे पकड़ लिया। फिर शाम को इसी बात को लेकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब हमने बचाव करने की कोशिश की तो जाहुल, फकरू और इरशाद ने फायरिंग कर दी। हमले में कई लोगों को छर्रे लगे हैं। हमले में साहेबदीन, उस्मानी, फिरोज, सैफुल्लाह, मुनासिफ, साहिर, अख्तरी, परमिना और फरजान को छर्रे लगे हैं। सभी घायलों को पहले गोविंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया और फिर अलवर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव का माहौल है।
You may also like
प्रयागराज में मसूद ग़ाज़ी की दरगाह पर फहराया गया भगवा झंडा, क्या है पूरा मामला?
Nothing to Launch CMF Phone 2 Pro and New Earbuds on April 28
पोते ने चांदी के कड़ों के लिए कुल्हाड़ी से काटे दादी के दोनों पैर, नजारा देख कांपे लोग ⁃⁃
300 साल पहले क्या था तांत्रिक का वो भयानक श्राप जिसने खुशहाल भानगढ़ को कर दिया वीरान, वीडियो में जाने इतिहास का सबसे भयानक राज
मध्य प्रदेश: हार्ट की सर्जरी कर रहा था फ़र्ज़ी डॉक्टर, सात मौतों के बाद कैसे सामने आया पूरा मामला?