भारत में चीतों के विलुप्त होने के 70 साल बाद भी सरकार देश में उनकी संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में राजस्थान के जैसलमेर जिले के शाहगढ़ बल्ज इलाके में चीतों को छोड़ने पर विचार किया जा रहा है।
जैसलमेर से चीतों को मध्य प्रदेश लाया जाएगा
सरकारी दस्तावेजों के सामने आने के बाद इस परियोजना की जानकारी मिली है। जिसके अनुसार, कुछ इलाकों में चीतों को छोड़ा जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य के बाद गुजरात के कच्छ जिले के बन्नी घास के मैदानों और फिर राजस्थान के जैसलमेर जिले के शाहगढ़ बल्ज इलाके में चीतों को छोड़ा जाएगा।
2022 में शुरू हुआ था 'प्रोजेक्ट चीता'
भारत में चीतों के विलुप्त होने के 70 साल बाद, केंद्र सरकार ने देश में चीतों को फिर से बसाने के लिए सितंबर 2022 में 'प्रोजेक्ट चीता' शुरू किया। चीतों को फिर से बसाने के प्रयासों के तहत मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 20 अफ्रीकी चीते लाए गए। इनमें से आठ चीते सितंबर 2022 में नामीबिया से और 12 चीते फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए।
अब तक 26 चीता शावकों का जन्म
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, तब से अब तक भारत में 26 चीता शावकों का जन्म हुआ है, जिनमें से 19 जीवित हैं। 11 शावकों को जंगल में छोड़ दिया गया है, जबकि बाकी को कुनो नेशनल पार्क में बनाए गए बाड़ों में रखा गया है।
You may also like
भारत क्या करने वाला है? सीजफायर के ऐलान के बाद भी पाकिस्तान डरा हुआ है
चम्बल नदी को मिला है इतिहास का सबसे भयानक श्राप जो आज भी है जिन्दा, वीडियो में जाने क्यों इसमें स्नान को माना जाता है पाप ?
लिवर में फैट जमा करती हैं 3 ड्रिंक्स, हार्वर्ड डॉक्टर ने लोगों दी चेतावनी- नहीं सुधरे तो ट्रांसप्लांट के लिए रहें तैयार
इंग्लैंड के दौरे के लिए इंडिया ए टीम की हुई घोषणा, इन्हें मिला मौका...
राजस्थान में बेखौफ बदमाश, 70 साल के बुजुर्ग पर चढ़ा दी कार, CCTV देख कांप जाएगी आपकी भी रूह