Next Story
Newszop

फिर बदला राजस्थान के इस बड़े शहर का नक्शा, स्वायत्त शासन विभाग ने बदलाव को दिखाई हरी झंडी

Send Push

जोधपुर नगर निगम की परिसीमन प्रक्रिया में किए गए बदलाव को स्वायत्त शासन विभाग ने बिना किसी आपत्ति के स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही जोधपुर शहर का प्रस्तावित नक्शा और ड्राफ्ट एक बार फिर तैयार कर लिया गया है। हालांकि निगम अधिकारियों ने तीसरी बार ड्राफ्ट और नक्शा तैयार किया है। निगम का परिसीमन तैयार करने वाले अधिकारी इस बार भी प्रस्तावित नक्शे और ड्राफ्ट की हार्ड कॉपी लेकर जयपुर गए हैं। इस बार के ड्राफ्ट में वीर तेजाजी नगर को हटाकर नया नक्शा तैयार किया गया है। साथ ही लोगों की ओर से प्राप्त सभी आपत्तियों का भी पूरी तरह से निराकरण कर दिया गया है।

वीर तेजाजी नगर हटाया गया

नए ड्राफ्ट में सिर्फ वीर तेजाजी नगर को हटाया गया है। अन्य किसी वार्ड की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वीर तेजाजी नगर को हटाने के बाद शेष आबादी को शामिल करते हुए वार्ड नंबर 10 का पुनर्गठन किया गया है।

कोर्ट के निर्देशानुसार बदलाव
राजस्थान हाईकोर्ट ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वीर तेजाजी नगर को गांव मानने से इनकार कर दिया था। परिसीमन में इसे गांव के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए निगम प्रशासन को दोबारा प्रारूप तैयार करना पड़ा। कोर्ट के निर्देशानुसार इस वार्ड की संरचना में बदलाव करना जरूरी हो गया था। इस बदलाव के कारण प्रशासन को एक बार फिर परिसीमन की प्रक्रिया दोहरानी पड़ी है।

Loving Newspoint? Download the app now