Next Story
Newszop

राजस्थान के इस जिले में अमोनिया गैस रिसाव के कारण मचा हड़कंप, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, उल्टियां और सांस लेने में समस्या

Send Push

बीकानेर शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से आस-पास रहने वाले लोगों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर वापस लौट गई।

यह घटना चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम स्टोर के पीछे रामपुरिया बर्फ फैक्ट्री में हुई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोगों ने इधर-उधर देखा तो बर्फ फैक्ट्री से रिसाव की आवाज आ रही थी। यहां वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी को अचानक उल्टी होने लगी, तो वह उसे पड़ोस में ही एक रिश्तेदार के घर छोड़ आया। महेंद्र के साथ कमल ने भी गैस के कारण बीमार होने का दावा किया।

फैक्ट्री कर्मचारी की भी तबीयत बिगड़ी
स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत खराब हो गई, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। फैक्ट्री संचालक की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने रिसाव होने की बात स्वीकार की।

पुलिस आई और चली गई
क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी, मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने फोन करने वालों को डांटते हुए पूछा कि उन्हें क्यों बुलाया है। गैस बंद करना हमारा काम नहीं है। इसके बाद पुलिस की गाड़ी वहां से चली गई।

आबादी वाले इलाके से हटाने की मांग
आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि इस बर्फ फैक्ट्री को तुरंत हटाया जाना चाहिए। ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। अगर इसे अभी नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Loving Newspoint? Download the app now