सोने-चांदी के भाव में लगातार हो रही भारी गिरावट से आम लोगों और व्यापारियों को राहत मिली है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भाव का अपडेट जारी किया है। आज दोनों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ज्वैलर पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास के चलते बाजार में सोने-चांदी की मांग कम है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने-चांदी के जेवर खरीदने की सोच रहे हैं। उससे पहले सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें, आज 7 अप्रैल को सोने-चांदी के भाव क्या हैं।
सोने-चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज शुद्ध सोने के भाव में 00 रुपए का बदलाव हुआ है। इसका भाव 91,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में कोई कमी या बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसका भाव 85,200 रुपए प्रति दस ग्राम है। इसके अलावा चांदी में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही गिरावट के चलते इसके भाव में भारी गिरावट आई है। रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के चलते चार दिनों में चांदी में करीब 10 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है। आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका भाव 91,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
शादी सीजन के ग्राहक खुश
बीते कुछ दिनों में भाव में गिरावट आने से शादी सीजन में आभूषण खरीदार खुश हैं। अप्रैल में शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो चुका है। निर्यातकों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आ सकती है। हालांकि, अभी बाजार में सोने और चांदी की मांग में कमी देखी जा रही है। लेकिन, शादी सीजन में इनकी मांग फिर से बढ़ेगी। आभूषण विक्रेता पूरनमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं की मांग में कमी आई है।
You may also like
बुमराह पहली बार उतरे मैदान पर, रोहित की भी वापसी, MI ने गेंदबाज़ी चुनी
बाप रे बाप! नवरात्रि में रेस्टोरेंट वालों ने किया इतना बड़ा पाप, हिंदू लड़की को उपवास में खिला दिया मांसाहार, लड़की ने रो-रो कर काटा बवाल..
Chanakya Niti: अब बेटे की वजह से समाज में पिता की नहीं उड़ेगी मजाक लेकिन माननी होगी चाणक्य की ये बात ⁃⁃
झारखंड कांग्रेस का आरोप, “एससी-एसटी की विकास योजनाओं की राशि में लगातार कटौती कर रही केंद्र सरकार”
IPL 2025: जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की हुई MI की प्लेइंग XI में वापसी, RCB टीम के बारे में भी जाने यहां