उम्र और रिश्तों की मर्यादा भूलकर मोहब्बत के नाम पर मनमर्जी के एक से बढ़कर एक किस्से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया है जहां नौ बच्चों की एक मां का दिल मेहंदी लगाने वाले 20 साल के लड़के पर आ गया। लड़के की उम्र महिला के बड़े बेटे की उम्र से भी कम है। महिला अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई है। उसकी इस जिद से महिला का परिवार तो परिवार गांववाले और खुद प्रेमी भी हैरान-परेशान हो गया है। महिला, इस रिश्ते का विरोध करने वालों को आत्महत्या की धमकी दे रही है।
मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां नौ बच्चों की मां का मेहंदी लगाने वाले 20 साल के एक लड़के पर दिल आ गया। महिला अब अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। एक हफ्ते पहले महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी। किसी तरह परिवारवालों ने उसे बुलाया और तब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पता चला कि महिला दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। उसके एक बेटे के भी दो बच्चे हैं। जिस युवक से महिला अपने प्रेम का दावा कर रही है उसकी भी शादी तय हो चुकी है। छह मई को उसकी बारात जानी है। युवक महिला के पड़ोस के ही एक गांव का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि मेहंदी लगाने वाले इस युवक का महिला के गांव में आना-जाना था। इसी के चलने दोनों के बीच संबंध हो गया। महिला का पति एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। उसका कहना है कि एक दिन उसने और उसकी बहू ने पत्नी को उस युवक के साथ लेटे देख लिया। सबने इस पर एतराज किया लेकिन महिला और उसके प्रेमी का रिश्ता जारी रहा। दोनों अक्सर साथ-साथ दिखने लगे। इस पर महिला के पति और बेटे ने सख्ती की तो 29 अप्रैल को दो छोटे बच्चों को साथ लेकर महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
परिवारवालों के मुताबिक काफी समझाने-बुझाने पर महिला अपने प्रेमी के साथ गांव में लौट तो आई लेकिन घर में रहने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। सबने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। महिला की जिद के आगे प्रेमी भी परेशान दिखा। उसने बताया कि वह अपने काम से बरेली गया था। महिला वहां भी पहुंच गई थी। प्रेमी ने कहा कि महिला ने उसे आत्महत्या की धमकी दी और साथ लेकर गांव आई। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
You may also like
पाकिस्तान में बंधक BSF जवान की पत्नी को ममता बनर्जी ने लगाया फोन, रजनी ने सुझाया रिहाई का ये रास्ता
आज बिहपुर विधानसभा राष्ट्रीय जनता दल का सम्मेलन
भारत-पाक तनाव के बीच बॉर्डर इलाकों में चल रहा यह बड़ा 'खेल', जंगी एप के चक्रव्यूह को ऐसे तोड़ा
Shashi Tharoor Rejects US Claim Of Mediation : भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के अमेरिका के दावे को शशि थरूर ने भी नकारा
हरियाणा की छोरी संग जब विदेश जाकर पिछड़ीं ऐश्वर्या राय, कान्स की रेड कार्पेट पर स्टाइल में फिसड्डी रहे 5 सितारे