 
   मेलबर्न टी20 में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर जोश इंगलिस ने एक लाजवाब डाइविंग कैच पकड़कर शिवम दुबे की पारी का अंत कर दिया। ज़ेवियर बार्टलेट की गेंद पर इंगलिस ने हवा में उछलकर जो कैच लपका, उसे देख हर कोई हैरान रह गया। इस विकेट के साथ भारत की हालत और पतली हो गई थी, जब टीम 105 रन परपहले ही अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शुक्रवार(31 अक्टूबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जोश इंगलिस का कैच सबसे बड़ा आकर्षण रहा। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेहद खराब शुरुआत की। जोश हेजलवुड ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए टॉप ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। महज़ 7.3 ओवर में टीम इंडिया आधी से ज़्यादा ढह चुकी थी।
इसी बीच 16वें ओवर में शिवम दुबे क्रीज़ पर आए, लेकिन उनकी पारी टिक नहीं सकी। पहली ही गेंद पर किस्मत से चौका मिला, मगर अगली गेंद पर ज़ेवियर बार्टलेट ने अतिरिक्त बाउंस निकाला और दुबे को ऑफ साइड में छेड़ने पर मजबूर कर दिया। गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर जोश इंगलिस के बाईं ओर उड़ती गई इंगलिस ने हवा में झपट्टा मारते हुए शानदार कैच लपका और दुबे को सिर्फ 4 रन पर पवेलियन भेज दिया।
VIDEO:
GOOD GRIEF JOSH INGLIS AUSvIND PlayoftheDay BKTtires pic.twitter.com/g2b2CW7Pj
cricket.com.au (cricketcomau) October 31, 2025दुबे के आउट होने के बाद भारत की पारी पूरी तरह बिखर गई। हालांकि इससे पहले हर्षित राणा, जिन्हें इस बार बल्लेबाज़ी क्रम में शिवम दुबे से ऊपर भेजा गया था, ने थोड़ा संभालने की कोशिश की और 33 गेंदों पर 35 रन की अहम पारी खेली। कुल मिलाकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अभिषेक शर्मा की 68 रनों की दमदार पारी की मदद से 125 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Scoreजवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड (28) और मिशेल मार्श (46) की तेज़ पारियों की बदौलत यह लक्ष्य आसानी से 52 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से मात देकर पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली।
You may also like
 - प्यारˈ में पड़ने के बाद क्या वाकई बढ़ने लगता है वजन जानिये क्या कहती है स्टडी﹒
 - Devuthani Ekadashi Vrat Katha : देवउठनी एकादशी व्रत कथा, इसके पाठ से भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, पूरी होंगी सारी इच्छा
 - देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे लौह पुरुष : सुदेश
 - संस्कृत और तमिल भारत की आत्मा : योगी आदित्यनाथ
 - फिल्मीˈ दुनिया से गुम होकर सड़क पर आ गया स्टार, अब टैक्सी चलाकर काट रहा है जिंदगी﹒




