
मैच का पहला दिन विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के नाम रहा। पारी की शुरुआत करने उतरे तायडे ने 240 गेंद पर नाबाद 118 रन बनाए हैं। इस पारी में वे 12 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं। वह क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो विदर्भ उम्मीद करेगी कि वह अपने शतक को और बड़ी पारी में बदलें।
अथर्व तायडे को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे यश राठौड़ से सहयोग मिला। राठौड़ ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूती दी। यश ने 153 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अथर्व के साथ उन्होंने 184 रन की साझेदारी की।
अमन मोखाडे 19 , ध्रुव शौरी 18 , दानिश मालेवार 0 , अक्षय वाडकर 5 रन बनाकर आउट हुए। यश ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर तायडे के साथ मौजूद हैं।
अथर्व तायडे को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे यश राठौड़ से सहयोग मिला। राठौड़ ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूती दी। यश ने 153 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अथर्व के साथ उन्होंने 184 रन की साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Scoreदूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तो विदर्भ की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी। वहीं, रेस्ट ऑफ इंडिया जल्द से जल्द विदर्भ को समेटने की कोशिश करेगी।
Article Source: IANSYou may also like
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पहलगाम हमले का किया ज़िक्र, अमेरिकी टैरिफ़ पर भी बोले
3 फोन कॉल्स ने बदल दी शुभमन गिल की जिंदगी, इंग्लैंड दौरे पर काम आई इन तीन दिग्गजों की सलाह
दशहरा: नेलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व
केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, राजस्थान समेत 9 राज्यों में आने वाले हैं 4645.60 करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट्स
Wildlife Week 2025: स्कूली बच्चों को झालाना में मिलेगी नि:शुल्क जंगल सफारी, बाघिन रानी के 5 शावकों का होगा नामकरण