Next Story
Newszop

साईं सुदर्शन ने रचा इतिहास, तूफानी पारी में तोड़ा विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर का IPL रिकॉर्ड

Send Push
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने शुक्रवार (30 मई) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार पारी से इतिहास रच दिया।   लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम के टॉप स्कोरर रहे सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके औऱ 1 छक्का लगाया। इस पारी के दौरान सुदर्शन ने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।  एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा चौके एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में सुदर्शन संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 पारियों में 88 चौके जड़े। इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की, जिन्होंने 2016 के सीजन में 88 चौके जड़े थे। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।  Most fours in an IPL season: 88* – Sai Sudharsan (2025) 88 – David Warner (2016) 86 – Sachin Tendulkar (2010) 85 – Shubman Gill (2023) 83 – Virat Kohli (2016) 83 – Jos Buttler (2022) 82 – Yashasvi Jaiswal (2023) pic.twitter.com/cg4DWOgZVY — All Cricket Records (@Cric_records45) May 30, 2025 750 से ज्यादा रन सुदर्शन ने इस सीजन 15 पारियों में  54.21 की औसत से 759 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक आईपीएल सीजन में 750 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, शुभमन गिल, जोस बटलर औऱ डेविड वॉर्नर ने ही यह कारनामा किया था। Most Runs in an IPL Season 973 - Virat Kohli (2016) 890 - Shubman Gill (2023) 863 - Jos Buttler (2022) 848 - David Warner (2016) 760* - Sai Sudharsan (2025) pic.twitter.com/52RhWDKSXR — All Cricket Records (@Cric_records45) May 30, 2025 गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन और उनके साथी ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।  Also Read: LIVE Cricket Scoreइसके जवाब में गुजरात की टीम 6 विकेट गवाकर 208 रन ही बना पाई। जिसमें सुदर्शन के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए।   
Loving Newspoint? Download the app now