मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रांति गौड़ से कहा, "पूरे देश को आपलोगों की उपलब्धियों पर गर्व है। आप मध्य प्रदेश की बेटी हैं, इससे आनंद और बढ़ जाता है। क्रांति ने क्रांति कर दी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। आप लोगों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो प्रेरणादायी है। हमने 1 करोड़ की प्रोत्साहित राशि की घोषणा की है, आप जब मध्य प्रदेश लौटेंगी, तो आपको मिल जाएगी।
क्रांति गौड़ ने भी मुख्यमंत्री को उनके उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया।
बता दें कि क्रांति गौड़ महिला विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में मध्य प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं। राज्य सरकार ने क्रांति गौड़ के लिए 1 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की है।
क्रांति गौड़ ने भी मुख्यमंत्री को उनके उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया।
Also Read: LIVE Cricket Scoreभारतीय टीम ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा की 87 और दीप्ति शर्मा की 58 रन की पारी के बदौलत 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 45.3 ओवर में 246 रन पर समेटकर विश्व चैंपियन बनी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Article Source: IANSYou may also like

'दिल्ली क्राइम 3' में बड़ी दीदी का रोल कर खुश हैं हुमा कुरैशी, बताया शूटिंग का अनुभव

दिल्ली में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, 16 आईएएस और डीएएनआईसीएस अधिकारियों की नई नियुक्तियां –

इंदौरः जिले में बढ़ेगा प्राकृतिक खेती का रकबा

इंदौरः गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड विधानसभा बनी पहली संवैधानिक संस्था, जिसने संघ के योगदान का किया औपचारिक अभिनंदन –




