अगली ख़बर
Newszop

ईरानी कप: विदर्भ की पहली पारी 342 पर सिमटी, रेस्ट ऑफ इंडिया का स्कोर 142/5

Send Push
image विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में ईरानी कप का मुकाबला विदर्भ ऑफ इंडिया के बीच खेला जा रहा है। दूसरे दिन की समाप्ति पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए थे। रेस्ट ऑफ इंडिया विदर्भ से पहली पारी के आधार पर अभी भी 200 रन पीछे है।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए यश धुल भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ईश्वरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के ठीक बाद वह 112 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 9 और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। खेल समाप्ति के समय कप्तान रजत पाटीदार 42 और मानव सुधार 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विदर्भ के लिए पार्थ रेखडे ने 2, हर्ष दुबे-दर्शन नालकंडे और यश ठाकरे ने 1-1 विकेट लिए।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए पारी की शुरुआत अभिमन्यु ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए यश धुल भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ईश्वरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के ठीक बाद वह 112 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 9 और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। खेल समाप्ति के समय कप्तान रजत पाटीदार 42 और मानव सुधार 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए मानव सुथार और आकाश दीप ने 3-3, सारांश जैन ने 2, अंशुल कंबोज और गुरनुर बरार ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें