सोशल मीडिया पर कपल्स के रोमांटिक वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, विभिन्न शहरों में चलती बुलेट पर रोमांस करते हुए कई कपल्स के वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा। इनमें से कुछ कपल्स बाइक पर बैठकर एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
यह वीडियो झारखंड का बताया जा रहा है, जिसमें दो युवतियां चलती मोटरसाइकिल पर एक अनोखा स्टंट कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां सूट-सलवार पहने स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर एक-दूसरे की तरफ मुंह करके बैठी हैं। बाइक चल रही है और इसका हैंडल किसी ने नहीं थामा है। पहले, वे एक-दूसरे को ताली देते हुए हाथ पकड़ती हैं और फिर एक-दूसरे को चूम लेती हैं। इसके बाद, दोनों चलती बाइक पर गले मिलती हैं। वीडियो यहीं खत्म होता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लाखों यूजर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसे कई प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है, जिसमें इंस्टाग्राम पर 'स्टार्स ऑफ झारखंड' नाम की प्रोफाइल पर भी पोस्ट किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोई झारखंड पुलिस को टैग कर के ट्वीट करो भाई।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'इसिलए हम लड़के सिंगल हैं, आज पता चला।' हालांकि, इस वीडियो की वास्तविकता के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
You may also like
चीन के राष्ट्रपति दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का दौरा क्यों कर रहे हैं?
बिना FASTag के टोल टैक्स? गडकरी की नई पॉलिसी बदल देगी आपका सफर!
कांग्रेस के दबंग नेता और 'बाबोसा' के भतीजे प्रताप सिंह खाचरियावास कैसे फंसे ED के शिकंजे में? पढ़ें क्या है PACL से कनेक्शन
गर्मी का कहर! IMD का हीटवेव अलर्ट, जानें कैसे करें भयंकर तपिश से बचाव
'आपसे फिर कैसे बात होगी.....?' किरोड़ी लाल मीणा ने महिलाओं के हाथ पर लिखा अपना नंबर, जानिए क्या है पूरा मामला ?