अजगर का नाम सुनते ही लोगों में डर पैदा हो जाता है। हाल ही में बिहार के पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक अजगर के अचानक सामने आने से स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। एक रिहायशी क्षेत्र में 20 फीट लंबे इस अजगर के मिलने से वहां के लोग भयभीत हो गए। कुछ साहसी लोगों ने मिलकर अजगर को पकड़ लिया और उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अजगर का ठिकाना और शिकार
यह घटना बगहा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड-28 में हुई, जहां संजय कुमार के घर के पीछे अजगर को पकड़ा गया। पिछले कुछ समय से इलाके में मुर्गे, मुर्गियां और बकरियां गायब हो रही थीं, जिन्हें अजगर अपना शिकार बना रहा था। हालांकि, इस दौरान किसी भी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अजगर के पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
संजय कुमार ने बताया कि पिछले छह महीनों में कई जानवर अचानक गायब हो गए थे, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि इस क्षेत्र में एक विशाल अजगर भी हो सकता है। वार्ड पार्षद अजय नाथ ने कहा कि शुरुआत में लोग डर गए थे, लेकिन कुछ समय बाद कुछ लोगों ने साहस दिखाया और अजगर को काबू कर लिया। रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण अजगर कई क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं।
You may also like
इंडोनेशिया में एक लड़का साल से अंडे दे रहा है, डॉक्टर्स भी हुए हैरान ⁃⁃
अगर 100 रुपये के नोट पर लिखा है ये 3 अंक का नंबर तो जल्द कमा सकते हैं 3 लाख, यहां जानें बेचने का सही तरीका ⁃⁃
पढ़ाई के लिए विदेश गई, लेकिन मॉल में लगाना पड़ा पोंछा, टॉयलेट भी किया साफ, फिर बॉलीवुड में एंट्री के बाद मचाया कोहराम ⁃⁃
रोज़ सुबह खाली पेट पी लें यह जादुई ड्रिंक, तेजी से कम होगा मोटापा और पेट की चर्बी ⁃⁃
अनोखी कहानी: सिरहीन मुर्गा जो 18 महीने तक जीवित रहा