आपने प्रेम में पागल होने की कई डरावनी कहानियाँ सुनी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी सुनाने जा रहे हैं जो शायद ही आपने पहले सुनी हो। यह कहानी है एक विचित्र डॉक्टर की, जिसने एक मृत महिला को अपनी 'दुल्हन' बना लिया। इस डॉक्टर का नाम कार्ल टेंजलर है, जिसे 'डॉ. डेथ' के नाम से भी जाना जाता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस खौफनाक वैज्ञानिक ने फ्लोरिडा में एक महिला की लाश को कब्र से चुराया और उसे पुनर्जीवित करने के लिए अजीब प्रयोग किए। उसने महिला की आंखों में कांच और चेहरे पर प्लास्टिक का उपयोग किया। वह सात साल तक अपनी 'दुल्हन' के साथ रहा, जब तक कि उसके परिवार और पुलिस को उसके कृत्यों का पता नहीं चला।
डॉ. डेथ का जन्म लगभग 146 साल पहले हुआ था, लेकिन उनकी घिनौनी हरकतें आज भी उतनी ही भयावह लगती हैं। टेंजलर का जन्म 8 1877 को जर्मनी के ड्रेसडन में हुआ। उन्होंने जर्मनी में चिकित्सा की पढ़ाई की और 1926 में अमेरिका आ गए।
कार्ल ने दावा किया था कि उन्होंने नौ विश्वविद्यालयों से डिग्रियां प्राप्त की हैं, लेकिन जब उनकी सच्चाई सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया।
डॉक्टर कार्ल का कहना था कि उन्हें बचपन से एक सपने में एक खूबसूरत युवती दिखाई देती थी, जिसे वह अपना असली प्यार मानते थे। 1899 में उनकी शादी डोरिस शेफर से हुई, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को भी अपने सपनों के बारे में बताया।
1926 में, कार्ल अमेरिका आए और 1930 में एक महिला, मारिया एलेना 'हेलेन' से मिले, जो टीबी का इलाज कराने आई थी। उसे देखकर कार्ल को अपने सपने की युवती की याद आ गई।
हालांकि, एलेना की 25 अक्टूबर 1931 को मृत्यु हो गई। कार्ल ने उसके माता-पिता से अनुरोध कर उसकी कब्र बनवाई और कब्र की चाबी अपने पास रखी।
1933 में, कार्ल ने चुपके से एलेना की लाश को कब्र से निकाला और उसे अपने घर ले आया। उन्होंने मोम और प्लास्टिक का उपयोग करके उसके शरीर को तैयार किया। सात साल तक वह उसके साथ रहे। जब लाश का पोस्टमार्टम हुआ, तो उसमें एक पेपर ट्यूब मिला, जिससे यह पता चला कि कार्ल उसके साथ संबंध बनाते थे।
You may also like
Aadhaar Card Tips- आधारकार्ड से तुरंत लिंक करें ये दस्तावेज, नहीं करना पड़ सकता हैं परेशानी का सामना
Surname Change Process- शादी के बाद करना है सरनेम चेंज, तो जानिए इसका प्रोसेस
बच्चों को जहर खिला दंपती ने लगाई फांसी, एक साथ पूरा परिवार खत्म; सुसाइड नोट में लिखी आखिरी इच्छा… ι
'ब्लेड से पहले लगाए कट, घावों में मिर्ची फिर वायर से गला घोंटा....' राजस्थान में खूनी ने पार की हैवानियत की साड़ी हदें, जानिए पूरा मामला
6 साल के युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े, पेट में दर्द के बाद लाया गया था अस्पताल ι