Next Story
Newszop

अपने एक्स की सूरत भी देखना पसंद नहीं करते ये सितारें.. देखते ही फेर लेते हैं मुंह ⁃⁃

Send Push

कभी थे एक दूसरे के प्यार में पागल। लेकिन अब करते हैं एक दूसरे से नफरत। जिसकी शक्ल देखे बिना नहीं गुजरता था एक दिन, आज उसकी ही सूरत देख फेर लेते हैं मुंह। कभी थे जिसके बेहद करीब, ब्रेकअप के बाद उसी से बना ली मिलों की दूरी। अपने एक्स को देखते ही सूंघ जाता है सांप।

नमस्कार दोस्तों। लाइफ में पार्टनर का होना अच्छी बात होती है। लेकिन जब यही पार्टनर आपको धोखा दे दे तो सारा प्यार नफरत में बदल जाता है। फिर आप उनकी शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे सेलिब्रिटी कपल्स हुए जो कभी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हुआ करते थे, लेकिन अब ब्रेकअप होते ही एक दूसरे से इतनी नफरत करने लगे हैं कि उन्हें देखते ही मुंह फेर लेते हैं।

नंबर 1. शाहिद कपूर और करीना कपूर

image

शाहिद और करीना की लव स्टोरी एक जमाने में मीडिया की खूब सुर्खियां बटोरा करती थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। बात शादी तक जा पहुंची थी। ‘जब वी मेट’ फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। वह कपल को रियल लाइफ में भी जोड़े के रूप में देखना चाहते थे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर करना शुरू कर दिया। और आज यदि दोनों एक दूसरे से टकरा जाए तो बात तक नहीं करते हैं।

नंबर 2. शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा

image

करीना के अलावा शाहिद कपूर का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की प्रेम कहानी ‘किस्मत कनेक्शन’ फिल्म के दौरान शुरू हुई। लेकिन इनका कनेक्शन ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार नहीं किया। लेकिन जब वे गलती से मिलते हैं तो एक दूसरे को फूल इग्नोर करते हैं।

नंबर 3. सलमान खान और ऐश्वर्या राय

image

सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी जितनी पॉपुलर है। उनका ब्रेकअप भी उतना ही फेमस है। “हम दिल दे चुके सनम” फिल्म के सेट पर शुरू हुई ये प्रेम कहानी जब ब्रेकअप पर एंड हुई तो फैंस बहुत निराश हुए। ऐश्वर्या ने इस ब्रेकअप कि वजह सलमान का शक वाला नेचर और घरेलू हिंसा को बताया। ब्रेकअप के बाद सलमान और ऐश्वर्या ने अपनी राहने अलग कर ली। दोनों पब्लिक प्लेस में साथ नजर आने से बचते हैं। यदि गलती से टकरा जाए तो एक दूसरे की तरफ देखते तक नहीं हैं।

नंबर 4. विवेक ऑबरॉय और ऐश्वर्या राय

image

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ऑबरॉय का हाथ थामा था। लेकिन ऐश्वर्या की विवेक के साथ भी नहीं बनी। फिर उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली। लेकिन इस ब्रेकअप ने दोनों के बीच की दूरियाँ बहुत बड़ा दी। वर्तमान में दोनों एक दूसरे से बात करना तो दूर एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं।

नंबर 5. रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ

image

रणबीर और कैटरीना की लव स्टोरी भी बॉलीवुड में खूब चर्चा में रही। सभी को ये लग रहा था दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन इनके ब्रेकअप ने सभी को हैरान कर दिया। ब्रेकअप के बाद रणबीर ने आलिया से शादी रचा ली तो कैटरीना विक्की कौशल की हो ली। अब जब भी ये एक्स कपल आपस में टकराता है तो फटाक से अपना मुंह फेर लेता है।

नंबर 6 शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

image

यह नाम सुनकर कई लोगों को शॉक लगेगा। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा संग अफेयर को लेकर भी चर्चा में आए थे। तब शाहरुख शादीशुदा थे। जब गौरी को ये बात पता चली तो उन्होंने किंग खान को बच्चों को लेकर घर छोड़ने की धमकी दी। ऐसे में शाहरुख ने प्रियंका से ब्रेकअप कर लिया। इतना ही नहीं उसके बाद प्रियंका के साथ फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया।

नंबर 7. माधुरी दीक्षित और संजय दत्त

image

माधुरी और संजय की लव स्टोरी से भी हर कोई अनजान है। एक जमाना था जब कपल एक दूसरे के बेहद करीब आ गया था। लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने कलंक फिल्म में काम किया। कहा जाता है कि एक ही सेट पर मौजूद रहने के बावजूद कपल आपस में बात नहीं करता था।

वैसे आप अपने एक्स से नफरत करते हैं या प्यार? कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Loving Newspoint? Download the app now