Next Story
Newszop

भारत की अब बहू हूं, आपकी अमानत…, सीमा हैदर ने मोदी-योगी से लगाई गुहार, पाकिस्तान मत भेजिए सरकार..

Send Push

Seema Haider: पहलगाम अटैक के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने को कहा। तभी से सोशल मीडिया पर ये भी चलने लगा कि क्या पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अब अपने देश वापस लौटेगी। इस मामले में अब सीमा का बयान भी सामने आया है। सीमा ने हाथ जोड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी से अपील की है।

मत भेजिए पाकिस्तान

सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मैं बेटी पाकिस्तान की थी लेकिन अब भारत की बहू हूं। अब आपके शरण में हूं। आपकी अमानत हूं मुझे पाकिस्तान न भेजा जाए। सीमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सीमा हैदर दो साल पहले नेपाल होते हुए अवैध तरीके से भारत में आई थी।

सीमा ने दिया है बेटी को जन्म

सीमा अभी गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा गांव में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा का कहना है कि सचिन से शादी करने के बाद उसने हिन्दू धर्म अपना लिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा अपने पति को छोड़कर 4 बच्चों को लेकर इंडिया आई थी। पब्जी खेलने के दौरान उसे प्यार हो गया था। सीमा के अवैध रूप से घुसने का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।

 

Loving Newspoint? Download the app now