लहसुन लगभग हर भारतीय किचन में देखने को मिल जाती है। ये खाने का स्वाद बढ़ा देती है। बहुत से लोग सब्जी में ढेर सारी लहसुन डालना पसंद करते हैं। ये शरीर को कई फायदें भी पहुंचाती है। इसलिए ज्यादा लहसुन खाने में कोई बुराई भी नहीं है। अब दिक्कत तब शुरू होती है जब लहसुन को छीलने की बारी आती है। ये एक बहुत ही बोरिंग काम होता है। इसे छीलने में काफी समय बर्बाद होता है। ऐसे में आज हम आपको लहसुन छीलने का शानदार तरीका बताने जा रहे हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर लहसुन छीलने का एक नायाब तरीका बहुत ही वायरल हो रहा है। इस नए तरीके से आपकी लहसुन एक बारे में ही पूरी छील जाएगी। आपको अपने नाखूनों से एक एक काली छीलने की जरूरत नहीं होगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स लहसुन का पूरा गुच्छा लेता है और उसे चाकू से बीच में से कट कर देता है। इसके बाद वह चाकू से लहसुन को मारता है। इससे लहसुन के छिलके अलग हो जाते हैं।
ये ट्रिक देखने में बहुत ही अच्छी लगती है। लहसुन छीलने का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर kandidwithfood नाम के पेज ने साझा किया है। जहां एक तरफ कई लोग लहसुन छीलने के इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे फालतू बता रहे हैं। चलिए पहले आप ये वीडियो देख लीजिए।
यह वीडियो देखने के बाद बहुत से लोगों ने इस तरीके से घर पर लहसुन छिली। ऐसे में कुछ को इस तरीके से सफलता मिली जबकि कुछ फेल हो गए। एक यूजर ने लिखा कि ‘मैंने ये घर पर ट्राय किया लेकिन यह इतना परफेक्ट तरीके से नहीं हो पाया।’ वहीं एक यूजर लिखता है कि ‘मैंने इसे अभी तक ट्राय नहीं किया है, लेकिन ये सच में कारगर हुआ तो किचन की ये समस्या हल हो जाएगी। लहसुन छीलना बहुत बोरिंग काम है।’
वैसे एक यूजर ने ये भी कहा कि ये एक एडिटिड वीडियो है। यदि आप इसे घर पर करेंगे तो आपको फिर भी छिलके में फंसे हुए लहसुन देखने को मिल जाएंगे। आप वीडियो ध्यान से देखें तो पाएंगे कि लहसुन पर चाकू से मारने के बाद बैकग्राउंड में रखी ट्रे पर ध्यान दीजिए। आप समझ जाएंगे कि ये एक एडिटिड वीडियो है।
वैसे आप लोग इस ट्रिक को कम से कम एक बार जरूर ट्राय करें। ट्रिक पसंद आए तो दूसरों के साथ भी शेयर करें।
You may also like
बुरे दिन हुए खत्म 18 अप्रैल से बदलेगी इन राशियों की किस्मत
अमेरिका और यूरोप के बीच ट्रेड डील के आसार, इटली की पीएम मेलोनी ने की ट्रंप से मुलाक़ात
Saudi Defence Minister Visits Tehran Ahead of Iran-US Nuclear Talks, Signalling New Chapter in Regional Ties
Renault Duster 2025: A Bold Comeback to Challenge Mahindra XUV500, Full Features, Engine, Price & Launch Date Revealed
बांग्लादेश ने भारत को लेकर किया अहम फ़ैसला, क्या उसी पर पड़ेगा भारी