अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को झुकाने के लिए बड़ी बड़ी धमकियां दी। लेकिन पुतिन पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। ये देखते हुए ट्रंप ने अब रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
जिसको लेकर दुनियाभर में बवाल मचा हुआ है। ट्रंप के इस फैसले का असर भारत समेत कई देशों पर भी पड़ेगा। लेकिन इसी बीच पुतिन ने भी कुछ ऐसा किया है, जिसने साफ कर दिया है कि अब रूस और अमेरिका के बीच कोई जंग छिड़ने वाली है। दरअसल, पुतिन के साथ मीटिंग रद्द होने के बाद से ही ट्रंप बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। वो रूस का मनोबल कम करने वाले फैसले ले रहे हैं। ऐसे में पुतिन भी एक्शन में हैं। उन्होंने ठान लिया है कि अगर अमेरिका ने कोई भी ऐसी हिमाकत की जिससे रूस का नुकसान हो तो ऐसा जवाब मिलेगा कि उसकी तबाही दुनिया देखेगी।
ट्रंप जहां रूस पर सीधे प्रतिबंध लगाकर उसे झुकाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पुतिन उनके दबाव में आने के बजाए खुला चैलेंज दे रहे हैं कि अगर युद्ध और बढ़ेगा तो नतीजे विनाश के रूप में सामने आएंगे। पुतिन ने इसका ट्रेलर भी दिखाना शुरू कर दिया है। ट्रंप के प्रतिबंधों के बीच रूस ने अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया है। रूस ने अपनी परमाणु ताकत का प्रदर्शन करते हुए इंटरकांटिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। पुतिन ने खुद इन अभ्यासों की निगरानी की है। ये टेस्टिंग उस वक्त हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यूक्रेन पर प्रस्तावित बड़ी बैठक कैंसिल कर दी और मास्को पर नए प्रतिबंध लगाए गए। ऐसे में ट्रंप ये संदेश देना चाहते हैं कि प्रतिबंधों जैसे हथकंडों से झुकने वाला नहीं।
सबसे पहले ट्रंप ने पुतिन के साथ बुडापेस्ट में होने वालेसमिट को कैंसिल किया और रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद अचानक रूस की तरफ से यूक्रेन में हमले तेज हो गए और पुतिन ने रूस की जल, थल और वायुसेना को एक साथ परमाणु युद्ध अभ्यास करने के निर्देश दे दिए। रूस के मुताबिक ये अभ्यास रूस की न्यूक्लियर ट्राइड यानी जमीन, समुद्र और हवा से हमले की क्षमता के सभी हिस्सों को शामिल करता है। इसके बाद रूस की सबसे पावरफुल परमाणु मिसाइल यार्स को लॉन्च किया गया। ये रूस की लगभग 23 मीटर लंबी आरएस 24 इंटरकांटिनेंटल बैलेस्टिक परमाणु मिसाइल है। निर्देश मिलते ही ये मिसाइल अपने लॉन्चर से ऊपर की तरफ उठी और तेज रफ्तार से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ गई। ये रूस की सबसे ताकतवर मिसाइलों में से एक मिसाइल है।
बुडापेस्ट में ट्रंप के साथ पुतिन की वार्ता रद्द होने के बाद ये युद्धभ्यास में इस मिसाइल को दिखाने के अपने अलग मायने हैं। लेकिन खास बात ये है कि जब जमीन से ये मिसाइल लॉन्च हो रही थी। उसी वक्त पैरेंट सागर से रूस सबमरीन से परमाणु मिसाल सिनेवा की लॉन्चिंग हुई। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री ने अपना मलेशिया दौरा रद्द कर दिया। यहां पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हो सकती थी। लेकिन अब नहीं होगी।
You may also like

सस्ती होते ही दोगुनी हुई Royal Enfield Bullet 350 की बिक्री, शोरूम के बाहर लग गई ग्राहकों की लाइन

रूस ने परमाणु क्रूज मिसाइल Burevestnik के टेस्ट से मचाया तहलका, दुनिया में किसी के पास नहीं है यह महाविनाशक हथियार, जानें

मोहम्मद यूनुस ने फिर दिखाया अपना 'असली चेहरा', पाकिस्तानी जनरल को सौंपे नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर को बांग्लादेश में दिखाया

Chhath Puja 2025: डूबते सूर्य को अर्घ्य आज, सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; NDRF-SDRF की टीमें तैनात

अमेठी में पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' जारी, गौहत्या का एक आरोपी गिरफ्तार




