आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। सगी चाची ने ही अपने 9 साल के भतीजे की करंट लगाकर हत्या कर दी। सोमवार को आरोपी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चे का शव दो दिन पहले घर के बाथरूम में मिला था। बच्चे के पिता ने भाई की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था।आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके पति भतीजे पर ज्यादा खर्चा करते थे, इस जलन में उसने बालक की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना जगदीशपुरा में पूजा वाली गली, प्रेमनगर के रमेश घर के ग्राउंड फ्लोर रहते हैं, पहली मंजिल पर छोटे भाई वीर सिंह का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रमेश का इकलौता बेटा आरव छत पर पतंग उड़ाने गया था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इस पर पत्नी और बेटी देखने गए। मगर, आरव उन्हें नहीं मिला। पूछने पर भाई की पत्नी ने जानकारी से इंकार किया। उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा।
बाथरूम में पड़ी थी लाश शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। वह अंदर गया तो आरव दीवार के सहारे फर्श पर बैठने वाली अवस्था में पड़ा था। वह चीखने लगा, उसकी चीख सुनकर वह लोग आरव को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने आरव को मृत घोषित कर दिया।
भाई की पत्नी के खिलाफ तहरीर बेहाल पिता ने भाई की पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत होना आया। पुलिस ने आरोपी चाची से पूछताछ की तो उसने करंट से हत्या करना स्वीकार।चाची ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। ऐसे में उसके पति आरव को बहुत प्यार करते थे। उस पर बहुत खर्च करते थे। इससे उसको जलन होती थी। इसलिए उसने बच्चे को करंट लगा दिया, थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
You may also like
Realme GT 6T Drops to ₹25,998: World's Brightest Display & Snapdragon 7+ Gen 3 Make It a Must-Buy
पत्नी से तलाक लेकर मालामाल हुआ पति. एक साथ मिलेंगे 66 करोड़. हर साल बीवी देगी 61 लाख रुपए ⁃⁃
जानिए कितना कमाती है पतंजलि आयुर्वेद और आखिर क्या करते है बाबा रामदेव अपनी कमाई का, जानिए विस्तार से ⁃⁃
आंखों के सामने ही ऐसे होता है पूरा खेल, ENO से दिखाए जाते है फर्जी पंचर ⁃⁃
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले में मुनव्वर की एंट्री ने बढ़ाई गर्मी, जानें क्या हुआ!