हमारा शरीर कई अंगों से मिलकर बना है। इसमें से दो अंग ऐसे हैं जो लगातार आकार में बढ़ते रहते हैं। ये अंग हैं नाखून और बाल। हर इंसान के शरीर में नाखून और बाल एक निश्चित रफ्तार से बढ़ते रहते हैं। इसमें भी हाथ के नाखून पैरों के नाखून की तुलने में जल्दी बढ़ जाते हैं। इसी तरह सिर और दाढ़ी-मुछ के बाल ज्यादा लंबे हो जाते हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों के बाल एक निश्चित लंबाई तक की बढ़ते हैं।
जब ये बाल और नाखून हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं तो हम इन्हें काट लेते हैं। अब यहां दिलचस्प बात ये है कि नाखून और बालों को जितना भी काट लो, किसी भी धारदार चीज से काट दो, इनमें रद्दी भर भी दर्द नहीं होता है। वहीं शरीर के बाकी अंगों को काटना तो दूर, थोड़ी सी चोट भी लग जाए तो बड़ा दर्द उठता है। ऐसे में क्या आप ने इसकी वजह सोची है? आज हम आपको इसके पीछे का विज्ञान बताने जा रहे हैं।
इस कारण बाल-नाखून काटने पर नहीं होता दर्दहमारा पूरा शरीर छोटी-छोटी कोशिकाओं से मिलकर बना है। जब इन कोशिकाओं को नुकसान होता है तो हमे दर्द का एहसास होता है। लेकिन नाखून और बाल मृत कोशिकाओं मतलब डेड शेल से मिलकर बने होते हैं। ये एक तरह से बजान होते हैं। इनमें कोई जान नहीं होती आई। इसलिए जब हम नाखून या बाल काटते हैं तो हमे जरा भी दर्द नहीं होता है।
अब नाखून और बाल की कोशिकाओं में भी एक बड़ा अंतर होता है। आप ने नोटिस किया होगा कि जब हम बड़े नाखून काटते हैं तो हमे दर्द नहीं होता है, लेकिन त्वचा से चिपके हुए नाखून काटने पर दर्द का एहसास जरूर होता है। वहीं बालों को जितना भी छोटे से छोटा काट लो उसमें दर्द नहीं होता है। ऐसा इसलिए कि हमारे बाल तो पूरी तरह से मृत कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं, लेकिन नाखूनों में ऐसा नहीं होता है।
इस रफ्तार से बढ़ते हैं नाखून-बालहमारे नाखून हमारी स्किन से ही पैदा होते हैं। इसे वैज्ञानिक भाषा में किरेटिन भी कहते हैं। यह एक तरह का निर्जीव प्रोटीन होता है। इससे ही मिलकर नाखून बने होते हैं। अब जो नाखून स्किन से चिपके नहीं रहते और बड़े हो जाते हैं वह पूरी तरह से मृत कोशिकाओं से बने होते हैं। वहीं त्वचा से सटे नाखून जीवित कोशिकाओं से बने होते हैं। इसलिए इन्हें काटने पर दर्द का एहसास होता है।
एक इंसान के नाखून हर साल करीब दो इंच तक बढ़ते हैं। वहीं सिर के बालों की बात करें तो ये हर महीने 0.5 इंच और साल में 6 इंच तक बढ़ते हैं। नाखून और बाल दोनों ही हमारे शरीर का अभिन्न हिस्सा होते हैं। बाल हमे धूप, गर्मी और ठंड से बचाते हैं। सिर की सुरक्षा करते हैं। वहीं नाखून कई रोजमर्रा के काम को आसान बना देते हैं।
You may also like
शनि प्रकोपों से मिल जायेगी मुक्ति,लगातार 8 शनिवार कर लें ये उपाय
चेहरे को बहुत ज्यादा गोरा करने के लिए सप्ताह में सिर्फ 3 बार लगाए यह चीज
दोस्तों के बीच बहस के बाद युवक ने काटा कान, मामला गंभीर
BYD eMAX 7: A Feature-Packed Entry-Level Electric MPV for Young Buyers – Price, Range, and Full Details
जलियांवाला बाग हत्याकांड: एक अद्भुत कहानी जो हमें सिखाती है