Pahalgam Attack: पाकिस्तान के साथ जारी विवाद के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव करते हुए इसका पुनर्गठन किया है। पूर्व रॉ चीफ अलोक जोशी को इसका नया अध्यक्ष बनाया गया है।
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2025
पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं… pic.twitter.com/rRUmnABJd5
इसमें शामिल अन्य सदस्य पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।
CCS मीटिंग खत्मपीएम आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी यानी CCS की मीटिंग खत्म हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे। बैठक में क्या फैसला लिया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले CCS की पहली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी। अब 3 बजे फैसलों की जानकारी के लिए कैबिनेट ब्रीफिंग होगी।
You may also like
IPL 2025 चेन्नई बनाम पंजाब: पंजाब को मैक्सवेल की चोट से झटका, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला
.क्यूँ रोते हैं कुत्ते? क्या सच में उन्हें दिखता है भूत? जानिए क्या होता है जब कुत्ता रोता है 〥
आईपीयू के एमबीए (डिजास्टर मैनेजमेंट) प्रोग्राम में 31 मई तक आवेदन का अवसर
अभिषेक कुमार गर्ग ने हमीरपुर में संभाला अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार
एचपीटीडीसी का मुख्यालय अब शिमला से कांगड़ा स्थानांतरित होगा : रघुबीर सिंह बाली