राजस्थान के जोधपुर में एक बड़ी घटना सामने आई हैं और वो भी ऐसी जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहा एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस गैंगरेप करने वाले आरोपी कोई बदमाश नहीं बल्कि महिला का लिव इन पार्टनर और उसके दोस्त हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस में स्वरूपसिंह, भीम गिरी और अन्य के खिलाफ मारपीट,छेड़छाड़ और गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है।
क्या बताया पीड़िता ने
मीडिया रिपाटर्स की माने तो महिला ने बताया कि वह स्वरूप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहने लगे थे और उसी तरह के संबंध दोनों के बीच थे। एक दिन मौका पाकर स्वरूप सिंह के दोस्तों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि एक बार वह अपने पति के दोस्तों के साथ जोधपुर में आई थी। यहां पति के दोस्त उसे एक होटल में ले गए जहां एक युवक ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद महिला को लेकर सभी जैसलमेर गए। जहां भी दो युवकों के द्वारा महिला के साथ रेप किया गया। महिला के अनुसार इस दौरान दो अन्य युवकों ने भी सहयोग किया था।
बताया था बॉयफ्रेंड को
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह सब कुछ महिला ने अपने पार्टनर को बताया लेकिन उसने भी कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत करवाया। पीड़ित महिला के मुताबिक अपने साथ हुई दरिंदगी का वह विरोध करती तो आरोपी उसके साथ काफी देर तक मारपीट करते।
You may also like
Weather update: राजस्थान में अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 45 डिग्री के पार, पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट
दुनिया में वैश्वीकरण का युग खत्म, छोटे समूहों का क्षेत्रवाद बढ़ेगा: स्टार्मर
इन 4 आदतों वाली लड़कियों बनती हैं बेकार पत्नियां, कर देती हैं घर और परिवार को बर्बाद ⁃⁃
राहुल गांधी का बिहार दौरा, बेगूसराय में रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में होंगे शामिल
इन 4 अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली, उन पर हमेशा बनी रहती है कुबेर की कृपा. पैसों की कभी नहीं होती कमी ⁃⁃