आज का जमाना सोशल मीडिया और मोबाइल का है। आजकल सभी लोग इसी में घुसे रहते हैं। हालांकि पहले के जमाने में जब ये चीजें नहीं होती थी तो लोग पेपर पर तरह-तरह के गेम खेलते थे। इसमें कुछ दिमागी पहेलियां भी होती थी। गणित से जुड़ी पहेलियों को हल करने में बड़ा मजा आता था। इससे न सिर्फ टाइम पास हो जाता था बल्कि दिमाग भी शार्प होता था। आज हम आपके लिए ऐसी ही एक गणित की पहेली लेकर आए हैं।
क्या आप बता सकते हैं इस सवाल का सही जवाब?गणित के इस सवाल को ध्यान से देखिए। इसमें सामान्य गणित का रूल्स नहीं है। बल्कि कुछ नंबर्स दिए गए हैं। इसमें एक खास पेटर्न छिपा हुआ है। अब आपको इस पेटर्न को समझकर सही जवाब देना है। यदि आपने इस सवाल का सही-सही जवाब दे दिया तो आप बहुत बड़े जीनियस कहलाएंगे। क्योंकि इसका सही जवाब बहुत कम लोग ही दे पा रहे हैं।
तो चलिए अपने दिमाग पर जोर डालिए। थोड़ा लॉजिक के साथ इसका जवाब सोचिए। आपको सही जवाब मिल जाएगा। यदि आपको इसे हल करने में मुश्किल हो रही है तो हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। आप हर लाइन में अंकों के जोड़ पर ध्यान दे। शुरू की तीन लाइन में अंकों के रिजल्ट में जो अंतर है उस पर फोकस करें। आपको जवाब मिल जाएगा।
ये है सही जवाबयदि दिमाग पर जोर देते-देते आपका सिर दर्द होने लगा है तो कोई बात नहीं। हम आपकी इस पहले को हल करने में मदद करेंगे। अब पहले आप पहेली के पेटर्न को ध्यान से समझिए। यहां पहली लाइन में 1 और 4 का उत्तर 5 है। दूसरी लाइन में 2 और 5 का ऑनसर 12 है। वैसे तो इसका सही जवाब 7 होना चाहिए, लेकिन इसमें ऊपर वाली लाइन के ऑनसर को भी जोड़ा गया है।

अब इसी पेटर्न को फॉलो करें तो तीसरी लाइन में 3 और 6 का जवाब 21 है। यह 3 + 6 = 9 में ऊपर वाली लाइन के ऑनसर 12 को जोड़कर 21 आया है। अब चौथी लाइन में 8+11 लिखा है। तो इसका जवाब 19 ( 8+11) और ऊपर वाले जवाब 21 का जोड़ यानि 19+21 = 40 होना चाहिए। मतलब 40 इसका सही जवाब है।
उम्मीद है कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। जरा देखें कि वह गणित में कितने उस्ताद हैं।
You may also like
दिल्ली की सड़कों पर सीएनजी ऑटो रिक्शा की विदाई, जानें क्या बदलने वाला है, क्या है सरकार की प्लानिंग
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार के मामले में चीनी थिंक टैंक ने क्या कहा?
हाशिम बाबा की हसीना निकली लेडी डॉन.. 1 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, लॉरेंस से निकला कनेक्शन ⁃⁃
ट्रंप के खिलाफ 27 देश एकजुट, अमेरिका पर 25 प्रतिशत जवाबी टैरिफ लगाने की धमकी
गंगाजल विवाद को लेकर BJP का बड़ा एक्शन! ज्ञानदेव आहूजा को किया निलंबित, यहां विस्तार से जाने पूरा मामला