नई दिल्ली, 22 अगस्त (Udaipur Kiran News). इस दीवाली हुंडई की पॉपुलर कारें खरीदना मिडिल क्लास परिवारों के लिए और भी आसान हो सकता है. मोदी सरकार कई आइटम्स पर GST घटाने की तैयारी कर रही है, जिसमें छोटी और मिड-साइज कारें भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि GST को 28% से घटाकर 18% तक किया जा सकता है, जिससे इन कारों की कीमतों में सीधा 10% का फर्क आ सकता है. हालांकि, सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर नई GST दरों की पुष्टि नहीं की है.
अभी कितनी है टैक्स दर और कैसे पड़ेगा फर्क?फिलहाल कारों पर 28% GST के साथ 1% सेस लगता है, जिससे कुल टैक्स 29% हो जाता है. यदि किसी कार की बेस कीमत 5 लाख रुपए है, तो मौजूदा टैक्स के साथ उसकी कीमत 6,45,000 रुपए तक पहुंच जाती है. GST घटकर 18% (कुल टैक्स 19%) होने पर वही कार 5,90,000 रुपए में मिल सकती है. इससे ग्राहकों को 55,000 रुपए तक की सीधी बचत होगी.
हुंडई की पॉपुलर कारों पर संभावित GST कटौती का फायदा
ग्रैंड i10 निओस | 5,98,300 | 1,73,507 | 1,13,677 | 59,830 |
एक्सटर | 5,99,900 | 1,73,971 | 1,13,981 | 59,990 |
ऑरा | 6,54,100 | 1,89,689 | 1,24,279 | 65,410 |
i20 | 7,50,900 | 2,17,760 | 1,42,671 | 75,089 |
वेन्यू | 7,94,100 | 2,30,288 | 1,50,879 | 79,409 |
वरना | 11,07,400 | 3,21,146 | 2,10,406 | 1,10,740 |
क्रेटा | 11,10,900 | 3,22,161 | 2,11,071 | 1,11,090 |
अल्काजार | 14,99,000 | 4,34,709 | 2,84,810 | 1,49,899 |
टक्सन | 29,26,800 | 8,48,771 | 5,56,092 | 2,92,679 |
यदि सरकार GST दरें घटाती है तो हुंडई की छोटी और मिड-साइज कारों की कीमतों में 55,000 रुपए से लेकर 2.9 लाख रुपए तक की बचत संभव है. उदाहरण के तौर पर, क्रेटा पर 1,11,090 रुपए, वेन्यू पर 79,409 रुपए और ग्रैंड i10 निओस पर लगभग 59,830 रुपए का फायदा हो सकता है.
You may also like
Rajasthan: सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका, भरी जाएगी 68 हजार सीट, आज हैं अंतिम दिन
Crime: माँ-बेटा मिल कर चला रहे थे सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजते जवान लड़कियों की फोटो, फिर..
New York Bus Accident: जश्न मनाने जा रहे भारतीय और चीनी यात्रियों से भरी बस पलटी, 5 की दर्दनाक मौत
(अपडेट) बिहार के पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 08 की मौत
शेयर बाज़ार से लेकर आपकी जेब तक... सब पर असर डालेगा यह एक भाषण! जानिए अमेरिका के 'शक्तिमान' ने क्या कहा