आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची घोषित कर दी है। इस नई सूची में कुल 48 नाम शामिल हैं। इसमें प्रमुख उम्मीदवारों में राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा, इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ और आदित्य लाल को पूर्णिया से मैदान में उतारा गया है।दिल्ली-पंजाब में बदलाव के बाद,✊
— Aam Aadmi Party - Bihar (@AAPBihar) October 14, 2025
बिहार में भी AAP जिंदाबाद‼🧹
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी!📃
अबतक कुल 59 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है।📢
AAP के सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं सफलता की शुभकामनाएँ!✌💐… pic.twitter.com/g5hen87MHI
आप ने इससे पहले अपनी पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इन दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक पार्टी ने कुल 59 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय समीकरण और स्थानीय लोकप्रियता को प्रमुखता दी है।
वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 71 नेताओं को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से और दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से मैदान में उतारा है।
दोनों पार्टियों की इस घोषणा के बाद अब राजनीतिक रणभुमि में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। आगामी दिनों में उम्मीदवारों की पूरी सूची और उनकी रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित होने की संभावना है।
You may also like
मध्य प्रदेश : मंत्री चेतन कश्यप ने 'वोकल फॉर लोकल' को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान
अयोध्या में रामायण पर दुनिया का पहला वैक्स म्यूजियम तैयार
जमालपुर क्षेत्र के विकास के लिए 22.14 करोड़ रुपये का बजट पारित
चंदा नहीं देने पर सेना के जवान पर हमला, पत्नी के साथ भी अभद्रता
राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना ने अक्षरधाम में भगवान स्वामीनारायण के किए दर्शन, भारत-मंगोलिया आध्यात्मिक संबंधों को मिली नई मजबूती