लाइव हिंदी खबर :- पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत से चीन के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान ने उड़ान भरी। यह ऐतिहासिक उड़ान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, कोलकाता से रवाना हुई, जिसने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं की पुनः शुरुआत का मार्ग प्रशस्त किया है। भारत और चीन के बीच वाणिज्यिक उड़ानें कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हो गई थीं|

जिसके बाद अब यह पहली उड़ान सामान्य यात्री सेवा के तहत शुरू की गई है। हवाई अड्डा प्रशासन ने इस अवसर को भारत-चीन कनेक्टिविटी की नई शुरुआत बताया। यात्रियों ने भी इस उड़ान को लेकर उत्साह व्यक्त किया, क्योंकि इससे व्यापार, पर्यटन और लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह सेवा सीमित रूप से संचालित की जाएगी, लेकिन यात्रियों की मांग बढ़ने पर उड़ानों की संख्या में वृद्धि की जा सकती है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों और संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
You may also like

सलमान खान को पाकिस्तान में घोषित कर दिया 'आतंकवादी'? जानिए इस खबर के पीछे की असली सच्चाई

उप मुख्यमंत्री देवड़ा विधायकों एवं पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते, पेंशन समिति के अध्यक्ष मनोनीत

राज्यसभा सीट की वजहˈ से लीक हुआ भगवंत मान का अश्लील MMS…. बीजेपी नेता बग्गा ने पंजाब CM के वायरल वीडियो पर किया बड़ा दावा

Rajasthan weather update: चक्रवात मोंथा के प्रभाव से आज प्रदेश में होगी भारी बारिश! जारी हुआ है ये अलर्ट

हमें सत्ता नहीं, सेवाˈ करनी है … काराकाट में वोट मांगते समय भीड़ के सामने फूट-फूटकर रोईं पवन सिंह की पत्नी





