लाइव हिंदी खबर :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का भारत पूरी तरह बदल चुका है, चाहे वह देश की पहचान हो या वैश्विक छवि। उन्होंने कहा कि अब कोई भारत की पहचान पर सवाल नहीं उठाता। पहचान का संकट खत्म हो चुका है। भारत ने दुनिया को अपनी क्षमता और संकल्प का परिचय दे दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और आर्थिक मोर्चे पर भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले कुछ महीनों में यह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। इसके बाद भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और चीन ही रह जाएंगे, जबकि बाकी देश पीछे छूटते जा रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के युवाओं, किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों की मेहनत का ही नतीजा है। आज भारत न सिर्फ एक आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी राजनैतिक और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती से स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जिस तरह भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, आने वाले वर्षों में देश विश्वगुरु के रूप में फिर से अपनी पहचान स्थापित करेगा।
You may also like

India Agri Growth: चीन से बहुत पीछे...भारत के वो 'दुश्मन' जिन्होंने होने नहीं दी बराबरी, दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने किया खुलासा

शी चिनफिंग ने पैलेस संग्रहालय की शताब्दी प्रदर्शनी का किया दौरा

हर्षोल्लास से मनाया जायेगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम

बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नियमित हेल्थ कैंप लगाए जाएं: राज्यपाल

डाला छठ के तीसरे दिन वाराणसी में अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया पहला अर्घ्य




