लाइव हिंदी खबर :- शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीशैलम स्थित श्री भ्रमरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि श्रीशैलम से कुछ और झलकियाँ साझा कर रहा हूँ। श्री भ्रमरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा की और अपने देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य व कल्याण के लिए प्रार्थना की। ईश्वर सभी को सुखी और समृद्ध बनाएं।
प्रधानमंत्री की यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। श्रीशैलम का यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और देवी भ्रमरांबा शक्तिपीठ के रूप में भी प्रसिद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक अनुष्ठान किए गए।
उन्होंने मंदिर के पुरोहितों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया और मंदिर प्रांगण की कई झलकियाँ साझा कीं। मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों के स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि भारत की शक्ति उसकी आस्था, संस्कृति और एकता में निहित है।
You may also like
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून दूसरे मार्शल लॉ ट्रायल से फिर अनुपस्थित
Crime: बूढ़े व्यक्ति की शर्मनाक करतूत, पोती के साथ खेलने आई 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, जानकर उड़ जाएंगे होश
कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन में लोग क्यों डाल रहे` एल्युमिनियम फॉइल? फायदे जानकर आप भी करेंगे ट्राई
77 बॉल पर 113 रन! Alyssa Healy ने रचा इतिहास, एक साथ Women's World Cup के ये दो रिकॉर्ड अपने नाम किए दर्ज
जुबिन गर्ग मौत मामला: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश होंगे अमृतप्रभा महंत और शेखरज्योति गोस्वामी