मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेखौफ बदमाशों का आंतक देखने को मिला है। एक पुलिस थाना परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जैतवारा पुलिस थाना परिसर में आधी रात के आसपास हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
You may also like
पहलगाम को लेकर आतंकियों के पास सरकारी एजेंसियों से ज्यादा जानकारी थी : राशिद अल्वी
11 साल बाद टीवी पर वापसी करने जा रहीं पद्मिनी कोल्हापुरी, 'राजमाता' के किरदार में आएंगी नजर
भगवान परशुराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक : विजय सिन्हा
डीएवी गांधीनगर स्कूल में चला पक्षी बचाओ अभियान
कोखराज में धंसा मिट्टी का टीला, 5 लोगों की मौत,दो की हालत नाजुक