मेष राशि, चंद्रमा और केतु की युति है प्रतिकूल

मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा और केतु की युति अनुकूल नहीं है। ऐसे में आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। आपका कोई काम आज अटक सकता है जिससे आपको आज मानसिक तनाव और परेशानी होने वाली है। कोई सरकारी क्षेत्र का काम है तो आज संयम और समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो काम पूरा होना कठिन होगा। आर्थिक मामलों में आज कुछ अनचाहे और गैर जरूरी खर्च भी होंगे। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको उनसे सहयोग मिलेगा और आपकी किसी समस्या का समाधान भी निकलेगा।
आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।
वृषभ राशि, कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा

वृषभ राशि में आज का सूर्य बुध की युति का फायदा वृषभ राशि के जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। आपकी कमाई में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। फैमिली से भी आपको आज पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा विशेष तौर पर पिता से आपको आज सहयोग प्राप्त हो रहा है। आपके लिए आज विदेश भी लाभ का संयोग बन रहा है। तकनीकी क्षेत्र मे काम करने वाले जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। और घर के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं बजरंगबाण का पाठ करें।
मिथुन राशि, कुछ अनचाहे खर्च होंगे
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने कामकाज में समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा। आपको आज अपना अटका हुआ काम पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगियों और सहकर्मियों को आपसे मदद की जरूरत होगी। आप आज आर्थिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लें, कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। कुछं पेंडिंग बिल भी आपको आज निपटाने होंगे। आपको आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौक मिलेगा। आप आज घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुछ योजना बना सकते हैं और इस पर धन भी खर्च करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
कर्क राशि,कानूनी मामलों में आप सफलता पाएंगे

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर दूसरे भाव में होना आपके लिए लाभदायक होगा। आप आज अप्रत्याशित रूप से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपको आज रुका हुआ धन मिल सकता है। आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। फैमिली लाइफ में भी आज आप सुख और सहयोग पाएंगे। आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आज आपको सफलता मिलने वाली है। आपका कोई सोचा हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि, भावुकता से बचें, सोच समझकर मदद करें।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए, नहीं तो लोग आपके दया भाव को आपकी कमजोरी मानकर फायदा उठा सकते हैं। आप आज तकनीकी काम में लाभ पाएंगे। आप कुछ परंपरा से हटकर भी काम कर सकते हैं। आपको आज नया करने और सीखने का भी पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्तुओं जैसे चावल और चीनी का दान दें।
कन्या राशि, सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग बिल को चुकाना होगा। साथ ही आज कुछ अप्रत्याशित खर्च भी होंगे। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए। आप आज सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं अथवा सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आज संयोग बन सकता है। शिक्षा के मामले में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। लव लाइफ में प्रेमी से मतभेद चल रहा है तो आज आपके बीच के गिले शिकवे दूर होंगे। आपका आज सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम पूरा हो सकता है। खानपान भी आज आपकी रुचि के अनुसार होगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ घी का दीप जलाकर करना फायदेमंद होगा।
तुला राशि,लाभदायक और अनुकूल दिन
तुला राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन शुक्र की शुभ दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है और आपको आज धन भी खर्च करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज बिजनेस में भी लाभ मिलने वाला है। जो लोग रेडीमेड वस्त्र और फैशन से संबंधित वस्तुओं का काम करते है आज उनको विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप आज अपनी रचनात्मक और व्यवहारिक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक राशि,लाभदायक और सुखद दिन

आज मंगलवार का दिन मंगल की वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक और सुखद रहने वाला है। आपको आज राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज रोमांचक यात्रा का आनंद मिलने वाला है। आपको आ पिता और चाचा से भी लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। आप आज किसी बचत योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को तुलसी के पत्तों पर राम नाम लिखकर अर्पित करें।
धनु राशि,करियर में बड़ा मौका मिल सकता है
आज मंगलवार का दिन धनु राशि के लोगों के लिए गुरु की शुभ दृष्टि से शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन आज सुखमय रहने वाला है। आपको आज किसी मित्र या परिचित से सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक उलझन और समस्या का भी निदान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। लेकिन आपको आज आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आज खानपान से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। आपको आज प्रबंधन क्षमता और वाणिज्य संबंधित काम में भाग्य का विशेष रूप से साथ मिलेगा।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।
मकर राशि,लाभ का अप्रत्याशित मौका मिलेगा
मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज का दिन आपके यश और प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपकी फैमिली लाइफ में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपका कारोबार आज अनुकूल रहेगा और आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। जो जातक बिजली के उपकरण से संबंधित काम करते हैं आज उनकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज लाभ का अप्रत्याशित मौका भी मिल सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
You may also like
दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल को लिखा खुला पत्र, डिप्टी CM ने पत्र में उठाई ये मांगे
तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करने वाले बाइकर की पहचान
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक जम्मू कश्मीर के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा- उपराज्यपाल
पेंशन अदालतों से 18 हजार से अधिक शिकायतों का हो चुका है निस्तारण- डॉ. जितेन्द्र सिंह
(अपडेट) बेंगलुरू में भगदड़ के दौरान 11 लोगों की मौत, 33 घायल, मृतक परिजनों को दिए जाएंगे 10-10 लाख