Next Story
Newszop

आज का मकर राशिफल, 2 जून 2025 : अपने कार्यों में किसी को टांग ने अड़ाने दें, अधिक तनाव लेने से बचें

Send Push
Capricorn Horoscope Today, 2 June 2025 : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अनुकूल है, आप अपनी बुद्धि से विरोधियों को परास्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, तनाव से बचें। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना शुभ रहेगा।



आज मकर राशि का करियर राशिफल : कारोबार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देने में सक्षम रहेंगे। अपने कार्यों में किसी बाहरी को हस्तक्षेप न करने दें। इससे आपका काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करें। आपको भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।



आज मकर राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में आज आप किसी सदस्य के व्यवहार से रुष्ट हो सकते हैं। लेकिन वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। वरना रिश्तों में मदभेद मनभेद में बदल सकता है। आज परिवार में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आप धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।



आज मकर राशि की सेहत : मकर राशि के जातकों को आज सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। काम के बीच में थोड़ी देर ब्रेक लेने की कोशिश करें।



आज मकर राशि के उपाय : मकर राशि के जातक आज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

आज का धनु राशिफल

Loving Newspoint? Download the app now