Next Story
Newszop

Shibu Soren Death: पीएम मोदी ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, VIDEO आया सामने

Send Push
नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आज निधन हो गया। उनके निधन के बाद झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। शिबू सोरेन को आदिवासियों का बड़ा नेता माना जाता था। इस बीच अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह अस्पताल से रवाना हो गए।



राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि






वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए लिखा कि शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।



प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि



Loving Newspoint? Download the app now