Next Story
Newszop

करियर राशिफल 17 सितंबर 2025 : बुधवार को बुधादित्य योग में ये 5 राशियां बनेंगी मालामाल, भगवान गणेश बढ़ाएंगे कमाई और व्यापार में मिलेगी तरक्की, देखें कल का करियर राशिफल

Send Push
Career Rashifal : 17 सितंबर, बुधवार के दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ योग में भगवान गणेश वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि को व्यापार में बड़ी सफलता दिलाएंगे। व्यापार में आपको मित्रों की सहायता मिलेगी और रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके विरोधी भी परास्त होंगे। व्यापार में यात्राओं से लाभ मिलेगा और नए काम में निवेश करने से अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और नौकरी करने वालों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक कल का करियर राशिफल
मेष राशि करियर राशिफल : व्यापार में मिलेगी मित्रों की मदद image

व्यापार के मामले में आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे आपके कई रुके हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। अगर आप किसी बैंक या संस्था से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर कोई भी फैसला लें। अन्यथा ऋण उतारने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपको जीवनसाथी का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।


वृषभ राशि करियर राशिफल : रुके हुए सारे काम होंगे पूरे image

कामकाज के सिलसिले में आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन इस दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है, अन्यथा चोट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमताओं का लाभ प्राप्त होगा। अगर जरूरी काम लंबे समय से रुके हुए थे तो वे भी पूरे होंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम में अदल-बदल करने की आवश्यकता हो सकती है, जिससे भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।


मिथुन राशि करियर राशिफल : मिश्रित परिणाम होंगे प्राप्त image

आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से पहले, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यापार के मामले में आपको अचानक लाभ हो सकता है। जिससे तनाव कुछ कम होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा।


कर्क राशि करियर राशिफल : व्यापार में मिलेगा लाभ image

आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और व्यापार के मामले में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से आपको विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है और संतान के प्रति विश्वास गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपके लिए उन्नति के नए मार्ग खुलते जाएंगे। माता-पिता का भी विशेष आशीर्वाद मिलेगा।


सिंह राशि करियर राशिफल : काम के चलते रहेगा तनाव image

दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी कारण के चलते आपका मन परेशान रह सकता है और तनाव भी रहेगा। लेकिन कोई भी फैसला भावुकता में आकर लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी का प्रयोग करना लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी करने वालों पर काम का थोड़ा प्रेशर अधिक हो सकता है, जिससे तनाव भी बढ़ेगा।


कन्या राशि करियर राशिफल : व्यापार में धन लाभ होने के योग image

कार्यक्षेत्र में आप अपने कठिन कार्यों को साहसपूर्वक करने में सक्षम रहेंगे। इसी के चलते आपके सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में कुछ अनावश्यक खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। ऐसे में बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं, व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा।


तुला राशि करियर राशिफल : नए काम में निवेश से होगा लाभ image

आपके लिए यह दिन फलदायक सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारों में वृद्धि होगी और संपत्ति भी बढ़ेगी। व्यापार के मामले में निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, अगर आप नए कार्यों में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इससे भविष्य में लाभ मिलने के योग हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक मामलों में भी लाभ होने की संभावना बनी हुई है।


वृश्चिक राशि करियर राशिफल : मिलाजुला रहेगा दिन image

आपका मन किसी काम या बात को लेकर परेशान रह सकता है। व्यापार के मामले में आपके द्वारा किए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। जिसके चलते मन उदास हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी कोई योजना बना सकते हैं। लेकिन आप धैर्य और संयम के साथ सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। अगर लंबे समय से किसी विवाद का सामना कर रहे थे तो उसमें भी सफलता मिल सकती है।


धनु राशि करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी image

आपके लिए यह दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सफलता मिलेगी और ज्ञान में वृद्धि होगी। भाग्य की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रहने वाला है और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार के मामले में उन्नति के नए मार्ग मिलेंगे और आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।


मकर राशि करियर राशिफल : बहुमूल्य वस्तुएं होंगी प्राप्त image

आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। जिन पर अपने इच्छा के विरुद्ध भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यवसाय में कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी और आपको सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर नए काम में इस समय निवेश करते हैं तो भविष्य में लाभ जरूर प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now