Next Story
Newszop

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2025 : शशि योग से मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, पढ़ें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 7 April 2025 : 7 अप्रैल, सोमवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाला है। आज चंद्रमा अपनी मूलत्रिकोण राशि कर्क में होंगे। इससे वह शशि योग बनाएंगे। साथ ही पुष्य नक्षत्र और धृति योग का प्रभाव भी रहेगा। शशि योग किन राशियों के लिए फलदायक रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।
​मेष राशि, कार्यक्षेत्र में मिलेगा सीमित लाभ image

मेष राशि के जातक आज धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ भाग लेंगे। इस वजह से अन्य कार्यों पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। इस वजह से आपको सीमित लाभ मिलेगा। आपका मन भी कार्यों में पूरी तरह नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातक सावधान रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। चुगलखोर सहकर्मियों से बचकर रहें। लेन-देन से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें। अगर किसी से वादा किया था तो वह पूरा कर लें, वरना मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।


वृषभ राशि, सेहत का अतिरिक्त ध्यान रखें image

वृषभ राशि वालों को आज सेहत से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी की वजह से कार्यों में मन कम लगेगा। उत्साह की कमी हो सकती है। आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि मेहनत करेंगे तो धन लाभ हो सकता है। परिवार में आज अशांति हो सकती है। किसी सदस्य के साथ कहासुनी की नौबत आ सकती है इसलिए संयम बरतें। अत्यधिक जरूरी होने पर ही यात्रा करें। दुर्घटना की आशंका है। आज जोखिम लेने से बचें।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।


मिथुन राशि, मेहनत की बदौलत होगा धन लाभ image

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत से न कतराएं। धन लाभ के आसार हैं। खर्चों की चिंता नहीं रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। हालांकि आज वाणी और व्यवहार में मधुरता रखनी होगी। महिलाओं के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं। अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न करें, बाद में पछताना पड़ेगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर में माहौल ठीक रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।


कर्क राशि, व्यवहार कुशल होने पर ही मिलेगा फायदा image

कर्क राशि के जातकों को अपना आचरण अच्छा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशलता के चलते आपको फायदा मिलेगा, लेकिन व्यवहार में कमी हुई तो व्यावसायिक रिश्तों में खटास आ सकती है। मेहनत के बाद भी उम्मीद के मुताबिक फल मिलने में कठिनाई आएगी। पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों में निवेश करने का मन बना सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विवेक से आगे बढ़ें। स्वार्थी न बनें।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।


​सिंह राशि, थोड़ी मेहनत में अर्जित करेंगे लाभ image

सिंह राशि के जातक आज अपनी बुद्धिमत्ता से लाभ कमाएंगे। आज आपकी विवेकशीलता की प्रशंसा होगा। हालांकि, आज बिना मांगे किसी को राय देने से बचें, लेकिन परिवार की भलाई के लिए उन्हें सही सलाह जरूर दें। थोड़ी मेहनत में आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में लेन-देन ध्यान से करें। वरना पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। घर से बाहर मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।


​कन्या राशि, धैर्य से लें काम, कटुता से बचें image

कन्या राशि वालों को आज मानसिक रूप से उलझन या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में गलतफहमियों की वजह से विवाद हो सकता है। पड़ोसियों से भी संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें। आज धैर्य के साथ चलना होगा। कटु शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक हो सकता है। अधिकारी वर्ग से नाराजगी हो सकती है। घरेलू कार्यों से आज जितना हो सकी उतनी दूरी बनाकर रखें। खर्च बढ़ेगा।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।


​तुला राशि, अचानक धन लाभ की उम्मीद image

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। हालांकि, आज आपकी व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। खासकर व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेशी सामानों से जुड़ा कारोबार करने वाले जातक थोड़ी सावधानी बरतें। शेयर बाजार आदि में निवेश करने वाले जातक सोच-समझकर निवेश करें। नौकरीपेशा जातकों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार का व्यवहार अच्छा रहेगा। संतान का सुख मिलेगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।


वृश्चिक राशि, बहकावे या उकसावे में न आएं image

वृश्चिक राशि के जातकों को आज भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आज का दिन आर्थिक रूप से ठीकठाक रहेगा। लेकिन किसी के बहकावे या उकसावे में आकर गलत काम न करें। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज का दिन कमोबेश शांतिपूर्वक बीतेगा। सरकारी कामकाज में समय बर्बाद हो सकता है। कारोबार करने वाले लोग जोड़-तोड़ करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता कम ही मिलने के आसार हैं। मानसिक तनाव लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।


धनु राशि, आज का दिन भाग्यशाली रहेगा image

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे, उनमें सफलता के आसार बढ़ जाएंगे। लेकिन आपके चंचल स्वभाव की वजह से लोग आपकी बातों को कम गंभीरता से लेंगे। इससे उन्हें ही नुकसान होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। व्यापारी वर्ग कारोबार से इतर कार्यों में फंस सकते हैं। संपत्ति आदि के कार्यों को कुछ दिन टालना बेहतर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।


​मकर राशि, कारोबार में विस्तार होगा, बढ़ेगी आय image

मकर राशि के जातक आज किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। यह मुलाकात आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाएगी। कामकाज में अनजान लोगों के जरिए मुनाफा होगा। कारोबार में विस्तार होगा। इससे आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लालच से बचें, वरना आप अनैतिक कार्यों की ओर बढ़ेंगे। शुरुआत में आपको लाभ होगा, लेकिन बाद परेशान होंगे। आज तुलना करने से बचें, इससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

Loving Newspoint? Download the app now