मेष राशि, करियर में मिलेगी सफलता
मेष राशि वालों को बुध गोचर से करियर में सफलता मिलेगी। बुध की बुद्धिमत्ता और मेष राशि के स्वामी मंगल की ऊर्जा से आपके संवाद, फैसलों में एक अलग ही आकर्षण दिखेगा। कारोबार में आपका प्रदर्शन तारीफ के काबिल रहेगा। आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। नौकरी में बदलाव के नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी स्पष्ट सोच से सामने वाले को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। घर में अच्छा माहौल रहेगा। वाणी में मधुरता रखने और जल्दबाजी से बचने से आप अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं।
मेष राशि के उपायः मेष राशि के जातक बुध के मंत्र ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का रोजाना जप क
मिथुन राशि, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
बुध गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। नेटवर्किंग आदि के कार्यों से जुड़े जातकों को इस अवधि में विशेष रूप से सफलता मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आपका समय सकारात्मक रूप से बदलेगा। अभी तक अगर परेशानियों का सामना कर रहे थे तो उनमें राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बदलेगी। प्रॉपर्टी आदि में निवेश आपको लाभ दिलाएगा। यह समय आपकी लंबित इच्छाओं को पूरा करने वाला है। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि रहेगी।
मिथुन राशि के उपायः गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और रोज ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का अधिक से अधिक बार जप करें।
कर्क राशि, मां की तरफ से हो सकता है धन लाभ
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध गोचर उम्मीद से बढ़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया आदि से जुड़े जातकों को यह गोचर अतिरिक्त लाभ दिला सकता है। आपकी कम्युनिकेशन की क्षमता में सुधार होगा। इससे आप सामने वाले को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। साथ ही तुरंत फैसले लेने, मोलभाव करने में आप प्रवीणता हासिल करेंगे। खास बात यह है कि बुध गोचर आपको मां से भी लाभ दिलाएगा। माता की तरफ से आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको विदेश से आय अर्जित करने के मौके मिल सकते हैं।
कर्क राशि के उपायः किन्नरों का सम्मान करें। अगर कोई किन्नर मिले तो उसे हरे रंग के कपड़े या चूड़ियां दान में दें।
धनु राशि, करियर में हासिल करेंगे नई ऊंचाइयां

धनु राशि वालों के लिए बुध गोचर नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। खासकर करियर में आपको नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातक इस अवधि में नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं जो उन्हें भविष्य में बड़ा फायदा दिलाएंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों के मान सम्मान में इजाफा होगा। नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय काफी अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम संबंधों को शादी के बंधन में बदलने के लिए कदम आगे बढ़ा सकते हैं।
धनु राशि के उपायः धनु राशि के जातक जरूरतमंदों को किताबें, कॉपी, पेन आदि दान में दें। इससे आपको लाभ होगा।
मीन राशि, मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे
मीन राशि वालों के लिए बुध गोचर मुनाफा कमाने के मौके लेकर आएगा। कारोबार में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। आप अपनी वाक्पटुता के दम पर लाभ के सौदे हासिल करेंगे। आपके संचित धन में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको संपत्ति का सुख भी मिल सकता है। ससुराल से लाभ मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ किया गया निवेश आपको अतिरिक्त लाभ दिला सकता है। लव लाइफ शानदार रहेगी। आप अपने पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते है। यह समय धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए भी अच्छा है। इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।
मीन राशि के उपायः तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं और सुबह-शाम दीया भी जलाएं।
You may also like
गर्मी में पंखे की बिजली खपत और बिल का अनुमान
IPL 2025: शुभमन गिल- जोस बटलर ने ठोके तूफानी पचास, गुजरात टाइटंस ने SRH को दिया 225 रनों का लक्ष्य
जातीय जनगणना पर बोले राजीव रंजन, 'बिहार ने रास्ता दिखाया, देश ने अपनाया'
अमेरिका में नए घर में गाय का अजीब मंजर
बाबा वंगा की भविष्यवाणी: इस्लामिक देशों में हंगामा! पाकिस्तान के बारे में आश्चर्यजनक भविष्यवाणी, क्या अंत निकट है?