पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। पहले चरण के मतदान के बाद, अब सबकी निगाहें दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग पर टिकी हैं, जो 11 नवंबर (मंगलवार) को होनी है। इस चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी होते ही, सर्वे एजेंसियों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगेंगे। इन अनुमानों में ये बताया जाएगा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कौन जीतेगा, एनडीए और महागठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी। ये भी पता चलेगा कि जनता का रुझान किस ओर रहेगा। हालांकि, ये अंतिम नतीजे नहीं होते, लेकिन ये चुनावी माहौल का एक मजबूत संकेत देते हैं।
एग्जिट पोल कब होंगे जारी?चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चैनल या वेबसाइट पर एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल के प्रसारण पर रोक रहती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दो चरणों में मतदान हुआ है, जिसका दूसरा चरण 11 नवंबर को है।
कहां और कैसे देखें एग्जिट पोल? बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजों को आप इन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं।
14 नवंबर मतगणना की तारीखएग्जिट पोल आने के बाद, सभी की निगाहें वास्तविक चुनावी नतीजों पर टिक जाएंगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटों की गिनती यानी मतगणना 14 नवंबर को सुबह से शुरू होगी और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है।

- एग्जिट पोल की तारीख: 11 नवंबर 2025
- जारी होने का समय: शाम 6:30 बजे के बाद
कहां और कैसे देखें एग्जिट पोल? बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजों को आप इन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं।
- टीवी चैनल: प्रमुख न्यूज चैनलों पर लाइव एग्जिट पोल अपडेट जारी किए जाएंगे।
- न्यूज वेबसाइट्स: सभी बड़े मीडिया पोर्टल्स अपनी वेबसाइट्स पर अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के अनुमान दिखाएंगे।
- सोशल मीडिया/मोबाइल ऐप्स: मीडिया समूहों के यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी एग्जिट पोल देख सकते हैं।
14 नवंबर मतगणना की तारीखएग्जिट पोल आने के बाद, सभी की निगाहें वास्तविक चुनावी नतीजों पर टिक जाएंगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वोटों की गिनती यानी मतगणना 14 नवंबर को सुबह से शुरू होगी और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है।
You may also like

Bigg Boss 19 LIVE: कुनिका-गौरव में किचन ड्यूटी पर कलेश, तान्या को ताने मारते रहे अमल, मालती-फरहाना भी भिड़े

यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के इनामी आसिफ उर्फ टिड्डा और 50 हजार के इनामी दीनू मुठभेड़ में घायल

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ में भी हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान, बढ़ाई गई सतर्कता

Delhi Red Fort Blast: राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित, जानें दिल्ली धमाके पर किसने क्या कहा

राज्य में सरकार-पुलिस-उग्रवादी गठजोड़ से हो रही कोयला तस्करी: बाबूलाल मरांडी