नई दिल्लीः राजधानी में इस साल सर्दियों की शुरुआत कुछ अलग पैटर्न के साथ हुई है। इस साल दिन में ठंडक बनी हुई है तो वहीं रात गर्म हो रही है। नवंबर का पहला दिन जहां तीन सालों में सबसे ठंडा रहा वहीं रात 14 सालों में सबसे गर्म रही। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 5 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं अगले छह से सात दिनों तक राजधानी में स्मॉग बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय स्मॉग रह सकती है।
अधिकतम तापमान 27.2 डिग्रीनवंबर की शुरुआत में पहले ही दिन न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। बीते 14 सालों में नवंबर में न्यूनतम तापमान इतना अधिक नहीं रहा। इससे पूर्व 2011 से 2024 तक सबसे गर्म रात 2024 और 2013 में रही थी। दोनों सालों में एक नवंबर को न्यूनतम तापमान 18.4 रहा था। उधर, नवंबर की शुरुआत तीन सालों के सबसे ठंडे दिन से भी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। इससे पूर्व 2021 में इससे अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा था। इस दौरान नवंबर की सबसे ठंडी शुरुआत 2020 में हुई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान महज 27.2 डिग्री रहा था।
नमी का स्तर 53 से 98 प्रतिशत तक रहाशनिवार को हवा में नमी का स्तर 53 से 98 प्रतिशत तक रहा। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रहा। पालम में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, रिज में 29.4 डिग्री, आया नगर में 29.5 डिग्री, राजघाट में 29.1 डिग्री, पूसा में 28.9 डिग्री, मयूर विहार में 27.9 डिग्री, गुरुग्राम में 29.5 डिग्री, गाजियाबाद में 27.9 डिग्री तक रहा। वहीं राजघाट का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री और गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा।
अधिकांश जगहों पर स्मॉग और हल्का कोहरा रहेगापूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को सुबह के समय अधिकांश जगहों पर स्मॉग और हल्का कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा भी रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद भी 3 से 7 नवंबर तक सुबह के समय स्मॉग या हल्का कोहरा रहेगा। इस दौरान 5 नवंबर को हल्के बादल दिख सकते हैं। अन्य दिनों में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान इस दौरान 28 से 32 डिग्री और न्यूनतम 15 से 19 डिग्री तक रह सकता है। 5 नवंबर से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

You may also like

आधार कार्ड के नए नियम 2025: अब इन कामों में नहीं चलेगा आपका आधार, जानिए पूरी डिटेल!

महिला विश्व कप फाइनल: शेफाली और दीप्ति का अर्धशतक, भारत ने 7 विकेट पर बनाए 298 रन

CWC25: शैफाली और दीप्ति ने जड़े अर्धशतक, भारत ने वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका के सामने रखा 299 रन का लक्ष्य

कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा सरप्राइज! EPFO की नई PF स्कीम शुरू, जानें कौन उठा सकेगा फायदा

दुलारचंद हत्याकांड: गाड़ियों की साइड लेने के दौरान गाली ने बिगाड़ी बात? बीच चुनाव में अनंत सिंह चले गए जेल