नई दिल्ली: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मे इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया है। दोहा डायमंड लीग में उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो किया। पहले प्रयास में 88.44 मीटर भाला फेंकने के बाद उनका दूसरा राउंड फाउल रहा। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर जीतने के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं। 89.94 इससे पहले था बेस्टटोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। उनके नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल है। इसके बाद भी वह अपने करियर में 90 मीटर का थ्रो नहीं मार पाए थे। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन 89.94 मीटर का था।
You may also like
क्या है विश्व दूरसंचार दिवस? जानें इसके महत्व और इतिहास
विवादों में विधायक बालमुकुंदाचार्य का वीडियो, कांग्रेस बोली 'तिरंगे का अपमान कब तक सहेगा राजस्थान'
जानिए उस गांव के बारे में जहां शनिदेव का हुआ जन्म, घरों के दरवाजे पर नहीं है कुंडी, मान्यता ये कि चोरी की तो अंधे हो जाएंगे
एक नोज पिन बनी अहम सुराग! नाले में मिला पत्नी का शव, कारोबारी पति ही निकला कातिल, ऐसे सुलझी पूरी गुत्थी
वजन कम करती है ये हेल्थी डाइट अपनाये आप भी, नहीं आने देती कमजोरी