आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) सिर्फ ई-मेल लिखने या पीपीटी बनाने तक ही सीमित नहीं है। अब यह ऐसे-ऐसे काम कर रहा है जो एक सामान्य व्यक्ति नहीं कर पाता है। ताजा मामला अमेरिका का है, जहां एक परिवार ने AI चैटबॉट की मदद से अस्पताल का बिल बहुत कम कर लिया। पहले बिल 1,95,000 डॉलर (1,72,81,894 रुपये) था, जो अब सिर्फ 33,000 डॉलर (29,24,628 रुपये) रह गया। यह कमी 83% से ज्यादा है। परिवार ने बिल में गलतियां ढूंढीं और इसके लिए उन्होंने AI की मदद थी। नतीजा ये रहा कि बिल आधे से भी ज्यादा कम हो गया है।
बिल में थे कई एक्स्ट्रा चार्जटॉम्स हार्डवेयर की एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में रहने वाले एक परिवार के सदस्य को हार्ट अटैक आया और वे गुजर गए। उन्हें चार घंटे तक इंटेनसिव केयर ट्रीटमेंट दिया। उस समय उनका स्वास्थ्य बीमा दो महीने पहले खत्म हो चुका था। इसलिए पूरा बिल परिवार को देना था। बिल में कई चार्ज ऐसे थे, जो परिवार को समझ तक नहीं आए। उदाहरण के तौर पर 'कार्डियोलॉजी' के चार्ज में 70,000 डॉलर जोड़े गए थे।
AI ने पकड़ लिए एक्स्ट्रा चार्जपरिवार ने Claude नाम के एआई चैटबॉट का इस्तेमाल किया। यह एंथ्रोपिक कंपनी का है और 20 डॉलर महीने में मिलता है। अस्पताल से चार्ज कोड लिए। फिर उन्हें Claude में डाला। Claude ने सामान्य बिलिंग नियमों से जांच की और कई गलतियां बताईं। Claude ने यी चार्ज पकड़े जो दोहराए गए थे। अस्पताल ने प्रोसेस और उसके छोटे हिस्सों, दोनों के पैसे मांगे। इससे करीब 1,00,000 डॉलर एक्स्ट्रा थे। मेडिकेयर नियमों में ऐसे चार्ज रद्द हो जाते हैं। केस को इनपेशेंट बताया जबकि इमरजेंसी था। वेंटिलेटर सर्विस का चार्ज भी उसी दिन का था, जो नियम के खिलाफ है।
जिनको नियमों का ज्ञान नहीं, उन्हें ठगते हैंइन गलतियों से परिवार ने अस्पताल को पत्र लिखे। पत्र में समस्याएं बताईं। कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। आखिरकार अस्पताल ने बिल कम करके 33,000 डॉलर कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य ने कहा कि 20 डॉलर में AI का एक्सेस मिला जो एक अच्छा इनवेस्टमेंट था। अस्पताल वालों ने मनमानी कीमतें बनाई थीं। जिन लोगों को नियमों का ज्ञान नहीं है, उन्हें ठगा जाता है।

You may also like

एलआईसी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 10,053 करोड़ रुपए रहा

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, मेग लैनिंग को किया बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में... पाकिस्तान पहुंचा तो हो जाएगा बड़ा खेल, इन 5 शहरों को मिलेगी जिम्मेदारी

Utpanna Ekadashi Pujan Muhurat : उत्पन्ना एकादशी कब मनाएं , जानें इस खास दिन का महत्व और सही पूजा मुहूर्त

भाजपा और आरएसएस इतिहास को नहीं पढ़ना चाहती : प्रियांक खड़गे