मुंबई: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से मंजूरी बाद अहमदनगर रेलवे स्टेशन अब अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी करने में देरी नहीं की। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम अहिल्यानगर करने की मांग कई संस्थाएं, संगठन और आम आदमी करते आ रहे थे। इसी पृष्ठभूमि में और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती वर्ष में रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का निर्णय लिया गया। यह बेहद खुशी की बात है।
अजित पवार ने क्या बताया?
महायुति सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया था। रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार लगातार प्रयास कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पिछले महीने ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रेलवे मंत्रालय और बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय से अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का अनुरोध किया था। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अहिल्यानगर स्टेशन का नया नाम देने के बाद जल्द ही औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर रेलवे स्टेशन किया जाएगा, इसके लिए हम प्रयासरत हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की
दरअसल अक्टूबर 2024 में अहमदनगर जिले का नाम अहिल्यानगर करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी। इसके पहले मार्च 2024 में कैबिनेट ने जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव को मंजूर किया था। अहिल्याबाई होलकर के 9वे वंशज व महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो.राम शिंदे ने केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अहिल्यानगर की जनता इसकी सालों से मांग कर रही थी । जनता सवाल कर रही थी कि जब अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया गया है तो अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम क्यों नहीं बदला जा रहा है?
महाराष्ट्र की जनता खुश
जनता की भावना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग केंद्र सरकार से की। और जैसे ही केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रेलवे करने की मंजूरी दी वैसे ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने तत्काल अधिसूचना जारी की। सरकार के इस निर्णय का अहिल्यानगर जिले के लोग ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की जनता और देश की जनता बहुत खुश है। महायुति सरकार के इस निर्णय के लिए सभापति राम शिंदे ने सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
अजित पवार ने शाह का धन्यवाद किया
नाम बदलवाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। अजित पवार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस प्रयास का हिस्सा थे। पिछले महीने पवार ने वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि स्टेशन का नाम बदलकर शहर के नए नाम के अनुरूप कर दिया जाए। पवार ने कहा कि ‘लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। नाम बदलने का विशेष महत्व है क्योंकि हम पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयंती वर्ष मना रहे हैं। शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक मांग कर रहे थे कि रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला जाए। पवार ने यह भी कहा कि औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर रेलवे स्टेशन करने के प्रयास चल रहे हैं।

You may also like
शराब पीकर सोई लड़की आधी` रात को नींद खुली तो बिस्तर पर जो दिखा हालत हो गई खराब
रेखा, उर्मिला, विद्या और माधुरी ने शबाना आजमी के बर्थडे पर लूटा मजमा, डांस देख फैंस बोले- सब एकदम तूफान लग रहे
Weather Update: राजस्थान में अगले 48 घंटे तक पूर्वी जिलों में भारी बारिश के आसार, 12 जिलों के लिए अलर्ट
मझगवां पुलिस ने भटकी महिला और मासूम को सकुशल परिजनों से मिलवाया, मानवता का उदाहरण पेश
Success Story: स्कूल छोड़कर कम उम्र में संभाला कारोबार, आज 2300 करोड़ रुपये की कंपनी, क्या करते हैं ऐसा?