पन्ना: भगवान जब देते हैं तो छप्पर फाड़ के देते हैं। यह चरितार्थ पन्ना में एक बार फिर से हुआ है। गरीब आदिवासी महिला विनीता गौड़ की जिंदगी पल भर में बदल गई है। उसे एक साथ तीन हीरे मिले हैं। इन तीन में से एक हीरा बेशकीमती है, जिसकी कीमत लाखों में है। महिला पट्टे पर जमीन लेकर हीरा खनन का काम कर रही थी। उसे एक साथ तीन हीरे मिल गए हैं।
महिला को मिले तीन हीरे
दरअसल, पन्ना जिले के राजपुर बड़वारा की रहने वाली महिला विनीता गौड़ की किस्मत रातों रात चमक गई है। विनीता को खनन के दौरान तीन हीरे मिले हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। हीरा मिलने के बाद एक झटके में वह लखपति बन गई है। विनीता ने पट्टा लेकर पन्ना जिले में हीरा खनन की शुरुआत की थी। अब तीन हीरे एक साथ मिले हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं है। विनीता ने हीरा कार्यालय में हीरे को जमा करवा दिया है।
बेशकीमती हैं हीरे
वहीं, विनीता गौड़ को मिले हीरे बेशकीमती हैं। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन हीरों में एक हीरा 7 सेंट, दूसरा हीरा एक कैरेट 48 सेंट और तीसरा 20 सेंट का है। तीनों में से एक हीरा जेम्स क्वालिटी का है। यह बेहद हाई क्वालिटी का होता है। इसकी कीमत सबसे अधिक होती है। बाकी दो सामान्य हैं।
नीलामी के बाद दी जाएगी राशि
वहीं, नीलामी के बाद हीरों की कीमत पता चल पाएगी। ऐसे अनुमान है कि इसकी कीमत लाखों में होगी। नीलामी से जो राशि मिलेगी, उसमें से टैक्स काटकर बाकी की राशि विनीता गौड़ को दे दी जाएगी। हीरा मिलने के बाद विनीता के परिवार में खुशी की लहर है। इससे मिले पैसे से उनकी गरीबी दूर हो जाएगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पन्ना वो जगह है, जहां रातों रात लोगों की किस्मत बदल जाती है। विनीता गौड़ से पहले भी वहां कई महिलाओं की किस्मत चमकी है। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन हीरा नहीं मिला है।

You may also like
रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसा भारतीय छात्र! मेडिकल यूनिट में कर रहा घायल सैनिकों की सेवा, परिजन बोले - 2 महीने बाद वीजा खत्म
एआई युग में भारत की आईटी सर्विस कंपनियों के राजस्व में 6 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी : रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया ए से 416 रन पीछे भारतीय टीम, गुरुवार को जगदीसन और श्रेयस अय्यर पर होगी नजर
राहुल गांधी ने देश को बदनाम किया, शाहिद अफरीदी जैसे लोग कर रहे उनकी तारीफ : तरुण चुघ
ओडिशा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का उद्घाटन