Next Story
Newszop

शुगर छोड़ते ही 30 दिन में शरीर में होने लगेंगे 5 बदलाव, हार्वर्ड के वैज्ञानिकों ने गिनाए फायदे

Send Push

“कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।” ये कहावत सेहत के लिहाज से भी फिट बैठती है। अगर बीमारियों से मुक्त और फिट शरीर पाना है तो अनहेल्दी ईटिंग को टाटा बाय-बाय कहना जरूरी है। पैकेज्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड्स, बहुत अधिक नमक और चीनी से भरपूर चीजें शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।

आपने ऐसे कई हेल्थ कॉन्शियस लोगों को देखा होगा जो चीनी नहीं खाते हैं और क्या आप जानते हैं ये आदत उन्हें कई सारे फायदे पहुंचाती है। जी हां, चीनी छोड़ने पर आपको एक ही दिन में कई सारे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं शुगर छोड़ने के एक दिन बाद और 30 दिन में शरीर में कौन-कौन से बदलाव देखने को मिलते हैं।

Photos- Freepik


शुगर छोड़ने पर एक दिन में होगा ये बदलाव image

जाने माने अमेरिकी डॉक्टर एमडीमार्क हाइमन(Mark Hyman) ने अपने एक पोस्ट में बताया है कि अगर आप चीनी और आटा खाना बंद कर देते हैं,तो आपका शरीर तेजी से बायोलॉजिकल रीसेट शुरू कर देता है। चीनी और आटा छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही आपके शरीर में ये बदलाव नजर आते हैं-

1-ब्लड शुगर स्थिर होने लगता है।

2- आप अतिरिक्त पानी बहाना शुरू कर देते हैं।

3- क्रेविंग्स बदलने लगती हैं।

4- इंफ्लेमेशन शांत होने लगती है।


वीडियो देखें ​

30 दिन में होंगे ये बदलाव image

वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने एक वीडियो में बताया है कि यदि आप 30 दिनों के लिए चीनी पूरी तरह से बंद कर दें तो आपके शरीर में क्या होगा?

1- आपके लिवर की चर्बी कम होने लगती है,जिससे फैटी लिवर को ठीक करने में मदद मिलती है।

2- किडनी फंक्शन में सुधार होता है,खासकर, तब जब आप इंसुलिन रेसिस्टेंट या प्री डायबिटिक हों।

3- आपकी आर्टरीज में सूजन कम हो जाती है,जिससे आपके हृदय को लाभ हो सकता है।

4- आप स्पष्ट सोच पाते हैं और बेहतर फोकस कर पाते हैं।

5- आपकी इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाती है। क्योंकि चीनी व्हाइट ब्लड सेल्स को कमजोर कर देती है।

6- आप मैग्नीशियम,कैल्शियम और जिंक जैसे अधिक महत्वपूर्ण खनिज बरकरार रख सकेंगे।


एक दिन में कितनाचीनी खाना चाहिए? image

अगर आप चीनी को एक बार में ही नहीं छोड़ना चाहते हैं तो ये ध्यान रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। लेकिन एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना चाहिए?AHA के मुताबिक, पुरुषों को रोजाना 9 चम्मच (36 ग्राम या 150 कैलोरी) से अधिक एडेड शुगर नहीं खाना चाहिए। वहीं, महिलाओं को डेली 6 चम्मच (25 ग्राम या 100 कैलोरी) से अधिक एडेड शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now