नई दिल्ली: WWE के अध्यक्ष निक खान ने एक बड़ी घोषणा की है कि अगले साल इटली में एक प्रीमियम लाइव इवेंट (PLE) आयोजित किया जाएगा। यह इटली में होने वाला पहला PLE होगा, जो वहां के WWE फैंस के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। फैंस इस इवेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
निक खान ने कही ये बात
निक खान ने आईएमजी x रेडबर्ड समिट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह इवेंट अगले साल की शुरुआत में हो सकता है। फिलहाल इवेंट की तारीख और नाम के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस खबर से इटली में रेसलिंग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ गया है।
इटली में WWE का इतिहास रहा है, जहां पहले भी टीवी शो और हाउस शो आयोजित किए गए हैं, जैसे कि हाल ही में बोलोग्ना में हुआ स्मैकडाउन एपिसोड। हालांकि, यह पहली बार है जब इटली किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट की मेजबानी करेगा।
पूरी दुनिया में अपने फैंस के लिए सोच रहा WWE
निक खान का यह कदम दर्शाता है कि WWE अपने वैश्विक दर्शकों को महत्व दे रहा है। यह घोषणा उस समय हुई है जब यह भी तय हो गया है कि 2026 से इटली में WWE के शो वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बजाय नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किए जाएंगे, जिससे WWE की पहुंच और भी बढ़ जाएगी। WWE ने हाल ही में इस बात का भी ऐलान किया था कि रेसलमेनिया 2025 का आयोजन सऊदी अरब में किया जाएगा। हालांकि कुछ फैंस इस बार निराश हुए थे।

You may also like
IRE vs ENG 2nd T20: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, यहां देखिए Match Prediction और संभावित प्लेइंग XI
PM Modi के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल ने कर दिया है ये बड़ा ऐलान
मोदी ने PM आवास में लगाया प्रिंस चार्ल्स का खास तोहफा, जन्मदिन पर मिला था पौधा, पीएम ने भी दिया था जवाबी गिफ्ट
क्या 22 सितंबर के बाद सच में सस्ती हो जाएंगी कारें और बाइक्स! यहां है पूरा गणित
बिहार में 'मल्लयुद्ध' शुरू... राहुल गांधी ने पलट दी बाजी! तेजस्वी हुए गायब, बीजेपी में भी हड़कंप?